- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Broken By Fraud Of Rs 55 Lakh Agriculture Officer Committed Suicide In Nashik
Palghar News: कृषि अधिकारी से 55 लाख रुपए की ठगी, तनाव में कर ली आत्महत्या
पालघर जिले की जव्हार पंचायत समिति में कार्यरत कृषि अधिकारी प्रशांत पाटिल की फेसबुक पर एक महिला से हुई ऑनलाइन दोस्ती ने उन्हें 55 लाख रुपये की ठगी का साक्षी बना दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

कृषि अधिकारी से 55 लाख की ठगी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पालघर: एक ईमानदार सरकारी अधिकारी ने जब फेसबुक पर दोस्ती की थी, तब उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि यही दोस्ती उनकी जान ले लेगा। लेकिन यही हुआ। पालघर जिले की जव्हार पंचायत समिति में कार्यरत कृषि अधिकारी प्रशांत पाटिल की फेसबुक पर एक महिला से हुई ऑनलाइन दोस्ती ने उन्हें 55 लाख रुपये की ठगी का साक्षी बना दिया। जब तक उन्हें हकीकत का अंदाज़ा हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
लगातार बढ़ते तनाव और आत्मग्लानि के कारण उन्होंने नासिक में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि डिजिटल दौर की सबसे कड़वी सच्चाई है। जहां एक क्लिक में शुरू हुई दोस्ती जानलेवा धोखा बन सकती है। प्रशांत पाटिल एक पढ़े-लिखे, व्यवहारकुशल और मेहनती अधिकारी माने जाते थे। कुछ महीने पहले उनकी फेसबुक पर एक महिला से पहचान हुई। बातचीत बढ़ी, विश्वास बना और फिर महिला ने उन्हें एक कथित व्यावसायिक योजना का प्रस्ताव दिया।
‘हापको ऑयल’
उसने ‘हापको ऑयल’ नामक एक तेल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह उत्पाद थोक में सस्ते दामों में खरीदा जा सकता है और बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। महिला ने योजना को इतना भरोसेमंद और आकर्षक बताया कि प्रशांत पाटिल को यकीन हो गया कि यह सौदा उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
प्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
ये भी पढ़ें: टोरेस घोटाले का मास्टरमाइंड यूक्रेन से गिरफ्तार, 150 करोड़ की ठगी का मामला
55 लाख रुपये की चोट
प्रशांत पाटिल ने सबसे पहले अपनी जमा पूंजी इस योजना में लगा दी। इसके बाद उन्होंने घर के लगभग 30 तोला सोने के गहने बेच दिए। लेकिन इतने से भी बात नहीं बनी, तो उन्होंने अलग-अलग जगहों से कर्ज लेकर पूरे 55 लाख रुपये महिला को दे दिए। सिर्फ इस विश्वास में कि आने वाले समय में उन्हें जबरदस्त लाभ मिलेगा। लेकिन यह पूरा सपना एक सुनियोजित झांसा था। पैसे देने के बाद महिला का रवैया बदलने लगा। न तो कोई लाभ मिला और न ही दिए गए पैसे वापस आए। जब पाटिल को इस ठगी का अहसास हुआ, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
ईमानदार इंसान के साथ धोखाधड़ी
रोज़ का तनाव, परिवार की चिंता, कर्ज की मार और आत्मग्लानि ये सब मिलकर उन्हें अंदर से खा गए। अपने साथ-साथ उन्होंने परिवार के भी कई सपने देखे थे। लेकिन अब उन सपनों के मलबे तले वे खुद दबते चले गए। इस मानसिक पीड़ा से उबर न पाने के कारण उन्होंने नासिक स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
परिवार टूटा, भरोसा टूटा
प्रशांत पाटिल की असमय और दर्दनाक मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनका एक बच्चा है, जो बार-बार पूछ रहा है कि “पापा कहां गए?” लेकिन किसी के पास जवाब नहीं। पत्नी की शिकायत के आधार पर नासिक साइबर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब महिला की तलाश कर रही है, और इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी बड़े ऑनलाइन ठग गिरोह का हिस्सा तो नहीं।
Broken by fraud of rs 55 lakh agriculture officer committed suicide in nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














