- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Torres Scam Mastermind Arrested In Ukraine
टोरेस घोटाले का मास्टरमाइंड यूक्रेन से गिरफ्तार, 150 करोड़ की ठगी का मामला
टोरेस घोटाले के एक बड़े सूत्रधार को यूक्रेन में से खोज निकाला गया है। आरोपी का नाम है लुरचेंको इगोर, जो इस पूरे ठगी तंत्र का 'फ्रंट मैन' बताया जा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

टोरेस घोटाले का मास्टरमाइंड यूक्रेन से गिरफ्तार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: “बस कुछ ही हफ्तों में रकम हो जाएगी दोगुनी!” यही सपना दिखाया गया था निवेशकों को। लेकिन हकीकत में जो हुआ, वो देश के सबसे शातिर अंतरराष्ट्रीय पोंज़ी घोटालों में से एक बन गया। जी हां, बात हो रही हैं टोरेस घोटाले की, जिसने 15 हजार से अधिक लोगों को 150 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। अब इस घोटाले के एक बड़े सूत्रधार को यूक्रेन में से खोज निकाला गया है। आरोपी का नाम है लुरचेंको इगोर, जो इस पूरे ठगी तंत्र का ‘फ्रंट मैन’ बताया जा रहा है।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पुष्टि की है कि उसे भारत लाने की प्रत्यर्पण प्रक्रिया जोरों पर है। टोरेस नाम की योजना के तहत लोगों को यह लालच दिया गया कि यदि वे कंपनी से मोइसोनाइट नामक पत्थर खरीदते हैं, तो उन्हें हर सप्ताह 6% ब्याज मिलेगा। इसके बाद कंपनी ने एक के बाद एक आकर्षक योजनाएं पेश कीं और लोगों ने भी आंख मूंदकर विश्वास किया।
2024 में निवेशकों को भुगतान मिलना बंद हुआ
इतना ही नहीं, कई निवेशकों ने तो अपने रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों को भी जोड़ा और देखते ही देखते कंपनी ने करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया। लेकिन दिसंबर 2024 में जैसे ही निवेशकों को भुगतान मिलना बंद हुआ, तो उनकी नींद टूटी। 6 जनवरी को मुंबई, मीरा रोड, नवी मुंबई में हजारों निवेशक कंपनी के शोरूम के बाहर सड़कों पर उतर आए।
सम्बंधित ख़बरें
SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
जांच शुरू होते ही आरोपी हुआ फरार
घोटाले की भनक लगते ही इगोर और उसके साथियों ने भारत से रफूचक्कर हो जाना ही बेहतर समझा। लेकिन मुंबई पुलिस ने इंटरपोल के ज़रिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और अब जाकर मई 2025 में यूक्रेन में इगोर का सुराग लग सका। उस पर अब लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस के अनुसार, जैसे ही यूक्रेनी सरकार की मंजूरी मिलती है, एक विशेष टीम इगोर को भारत लाने के लिए रवाना होगी।
ये भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे की अमित शाह से मुलाकात, श्रीकांत शिंदे को आयकर नोटिस? क्या है मसला
अब यूक्रेन में दबोचा गया
इगोर अकेला नहीं है। उसके साथ इस घोटाले में शामिल हैं 8 अन्य यूक्रेनी नागरिक और एक तुर्की नागरिक। सभी के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। नाम कुछ ऐसे हैं जो आम भारतीयों के लिए बिल्कुल अजनबी लगेंगे। विक्टोरिया कोवालेंको, अलेक्जेंडर बोराविक, ओलेक्सांद्रा ट्रेडोखिब और मुस्तफा कराकोक। लेकिन इन सभी ने मिलकर देश के हजारों नागरिकों की मेहनत की कमाई को हवा कर दिया।
150 करोड़ की लूट का पर्दाफाश कैसे हुआ?
मार्च 2025 में आर्थिक अपराध शाखा ने इस केस में 27 हजार पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं पर जांच शुरू की और अलग से आरोप पत्र दायर किया। जांच में सामने आया कि टोरेस (Platinum Hern Pvt. Ltd.) का मुख्य कार्यालय मुंबई के दादर क्षेत्र में था, और इसकी शाखाएं देश के अन्य शहरों में भी फैली हुई थीं।
आगे की कारवाई
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इगोर की गिरफ्तारी से पूरे गिरोह के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं। भारत लाए जाने के बाद उससे पूछताछ कर और भी खुलासे हो सकते हैं, जिससे लूटी गई रकम का हिस्सा भी बरामद हो सकता है। अगर कोई कंपनी कहे “पैसा दोगुना, वो भी चुपचाप”… तो सतर्क हो जाइए क्योंकि ऐसा सपना अक्सर एक भयानक धोखे में बदल जाता है।
Torres scam mastermind arrested in ukraine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














