-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- 15 Accused Arrested In Vijayapura Canara Bank Robbery Case
53 करोड़ की बैंक लूट में बैंक मैनेजर भी था शामिल, गिरफ्तारियों के बाद हुआ खुलासा
- Written By: Saurabh Pal
कर्नाटक के विजयपुरा केनरा बैंक लूट मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चोरी की साजिश में बैंक मैनेजर भी शामिल था।

बैंक और लूट का आरोपी मैनेजर (फोटो-सोशल मीडिया)
विजयपुरा: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में केनरा बैंक की मनागुली शाखा से 53.26 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने और नकदी की कथित लूट के सिलसिले में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये गिरफ्तारियां तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद की गईं, जिन्हें पिछले महीने हिरासत में लिया गया था। इनमें पूर्व शाखा प्रबंधक विजयकुमार मिरियाला भी शामिल है।
विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निम्बार्गी ने बताया कि गिरफ्तारियों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है। पुलिस ने अब तक 39.26 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है, जिसमें 39 किलोग्राम पिघला हुआ सोना, 1.16 करोड़ रुपये नकद और पांच कारें शामिल हैं। इतनी बड़ी चोरी से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया था।
चोरों के साथ बैंक मैनेजर भी साजिश में था शामिल
यह चोरी 25 मई को बसवनबागेवाड़ी तालुका स्थित बैंक की मनागुली शाखा में हुई, जहां मिरियाला पहले शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत था। पहचान छिपाने के लिए, आरोपियों ने बैंक का सीसीटीवी नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (एनवीआर) भी चुरा लिया। इस वजह से इतनी बड़ी चोरी पकड़ने में पुलिस को संघर्ष करना पड़ गया। हालांकि काफी कोशिश के बाद पुलिस को पहली लीड एक कार की शक्ल में मिलती है। इस कार का कैनरा बैंक से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन बैंक में हुई चोरी से कुछ घंटे पहले और चोरी के कुछ घंटे बाद ये कार बैंक के आसपास ही मंडराती नजर आई थी।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ भत्ते और यात्रा पर ₹151 करोड़, राज्यसभा सांसदों के सैलरी पर हुआ कितना खर्च? सामने आई पूरी डिटेल
नागपुर में अपराधियों का खूनी आतंक: गोरेवाड़ा रोड पर कैटरिंग कर्मियों से लूट, विरोध करने पर ऑटो चालक की हत्या
हाई अलर्ट पर अमेरिका के 50,000 सैनिक… लगातार आठवें दिन ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला, IRGC का काम तमाम
गुयाना में बड़ा हादसा…116 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, मची चीख पुकार, सामने आईं डरावनी तस्वीरें
ये भी पढ़े: दशकों पुरानी घटना, महीनों की रणनीति; पकड़े गए कोयंबटूर सीरियल बम धमाकों के आतंकी
40 किलो सोने के आभूषण की बैंक अधिकारियों ने पुष्टि की
निम्बार्गी के अनुसार, बैंक लॉकर से 53.26 करोड़ रुपये मूल्य का कीमती सामान लूट लिया गया, जिसमें सोने के आभूषण और 5.2 लाख रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 39 किलो पिघला हुआ सोना और आभूषण बरामद किए। इसके अलावा 1.16 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए। एसपी ने कहा, “पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 39.26 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। शुरुआत में केनरा बैंक के अधिकारियों ने बताया कि 58.97 किलोग्राम (कुल वजन) सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। बैंक अधिकारियों द्वारा सत्यापन करने पर शुद्ध वजन 40.7 किलोग्राम होने की पुष्टि हुई।
-एजेंसी इनपुट के साथ
15 accused arrested in vijayapura canara bank robbery case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Chess Day 2026: बच्चों का दिमाग तेज बनाने में कैसे मदद करता है शतरंज? जानें इसके फायदे
Jul 20, 2026 | 09:42 AMखंडवा के फिल्मकार सुदीप सोहनी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान, स्टुटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में पहुंची ‘जग्गू और मागाहारी’
Jul 20, 2026 | 09:42 AMसंसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता! दिल्ली मार्च पर अभिजीत दीपके का ऐलान, बोले- लोगों ने लोकतंत्र जिंदा किया
Jul 20, 2026 | 09:31 AMFIFA Golden Boot 2026: मेसी-रोनाल्डो सब छूटे पीछे! किलियन एम्बाप्पे ने बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 09:20 AMUGC NET 2026: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जल्द जारी होगी आंसर-की; यहाँ जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका
Jul 20, 2026 | 09:18 AMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस और शिवसेना के कई वरिष्ठ नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, हेमंत खंडेलवाल ने दिलाई सदस्यता
Jul 20, 2026 | 09:13 AMयूक्रेन पर रूस का चौतरफा वार! 41 मिसाइलों और 125 ड्रोनों ने राजधानी कीव में मचाई भारी तबाही, कई लोगों की मौत
Jul 20, 2026 | 09:08 AMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














