- Hindi News »
- Maharashtra »
- New Delhi Railway Stampede Aditya Thackeray Angry At Rail Minister Ashwini Vaishnaw
Delhi Stampede: वैष्णव का नाम बदलकर रील मंत्री रख दें, रेलवे मंत्री पर भड़के ठाकरे, बोले- नहीं लेते जिम्मेदारी
- Written By: प्रिया जैस
शनिवार रात 10 बजे करीब दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसके कारण 18 लोगों की मौत हो गई। इस मामले पर विपक्ष सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है। आदित्य ठाकरे ने रेल मंत्री पर जमकर हमला बोला है।

रेल मंत्री पर भड़के आदित्य ठाकरे (डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फडणवीस ने भगदड़ के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा,‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।’
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने कहा कि सीढ़ियों से उतरते समय कुछ यात्री फिसल गये और दूसरों पर गिर गये जिसके बाद यह घटना घटी। भगदड़ में एक दर्जन से अधिक लोग घायल भी हो गए थे। यहां प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है।
रेल अधिकारी को सजा मिले – निरुपम
वहीं शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संभवतः अब तक की सबसे बड़ी भीड़ थी और यह “ऐतिहासिक और अप्रत्याशित” थी। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन को इसका पूर्वानुमान लगाना चाहिए था। इसके विपरीत प्रयागराज जा रही स्पेशल ट्रेन का प्लेटफॉर्म अचानक बदल दिया गया, ऐसे में यात्री उस प्लेटफॉर्म की ओर भागे, जिससे भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना के लिए एकमात्र जिम्मेदार वह रेलवे अधिकारी है जिसने प्लेटफॉर्म नंबर बदलने का फैसला किया। उसे सजा मिलनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
नागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
पुणे शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, 9 पुलिस अफसर सस्पेंड! CM फडणवीस ने दिए CID जांच के आदेश
CM फडणवीस ने किया मुंबई टेक वीक 2026 का शुभारंभ, 10,000 करोड़ का होगा निवेश, मिलेगी 1.5 लाख नौकरियां
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने सवाल किया कि क्या रेलवे अधिकारी महाकुंभ में जाने वाले उत्साही श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था नहीं कर सकते थे? शिवसेना नेता ने कहा, ‘रेलवे को समग्र व्यवस्था करनी चाहिए थी।”
वैष्णव का नाम बदलकर रील मंत्री रख दें – आदित्य ठाकरे
इस बीच, विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने भगदड़ में हुई मौतों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधा और दावा किया कि वह ‘बस कोई भी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर देते हैं।’ ठाकरे ने कहा कि शायद वे आधिकारिक तौर पर इनका नाम बदलकर रील मंत्री भी रख दें। उन्होंने दावा किया, ‘चाहे वह रेलवे प्रबंधन हो, रेलवे का बुनियादी ढांचा हो या फिर रेलवे तंत्र में होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या हो। रेल मंत्रालय पहले कभी इतना दिशाहीन और अप्रभावी नहीं रहा।’
New delhi railway stampede aditya thackeray angry at rail minister ashwini vaishnaw
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 31 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा अचानक धन लाभ और सत्ता सुख, जानें अपनी राशि का नया साल
May 31, 2026 | 06:08 AMTiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क
May 31, 2026 | 05:49 AMJyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














