- Hindi News »
- Maharashtra »
- Navneet Rana Attack Mamata Banerjee West Bengal Exit Poll 2026 Analysis
नवनीत राणा का तंज, अब खेला न होबे, केवल भगवा लहराबे, ममता बनर्जी की विदाई तय
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के एग्जिट पोल पर नवनीत राणा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 8 बजे के बाद घर में रहने की सलाह देने वाली दीदी की हार तय है।
- Written By: गोरक्ष पोफली

नवनीत राणा (सोर्स: डिजाइन फाटो)
Navneet Rana Attack Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं। इसी बीच, महाराष्ट्र के अमरावती से भाजपा की मुखर नेता नवनीत राणा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है। नवनीत राणा ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार खेला नहीं होगा, बल्कि केवल भगवा लहराएगा।
महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
अमरावती में मीडिया से बात करते हुए नवनीत राणा ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, दीदी (ममता बनर्जी) अपनी राज्य की बेटियों को सलाह देती हैं कि वे रात 8 बजे के बाद घर से बाहर न निकलें। यह बेहद शर्मनाक है। जो मुख्यमंत्री बेटियों को उनके शिक्षा के अधिकार और घूमने-फिरने की आजादी से वंचित करना चाहती हैं, अब वही महिलाएं और बेटियां मिलकर दीदी को सत्ता से बेदखल कर रही हैं।
नवनीत राणा ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब जागरूक हो चुकी है। लोग अच्छी तरह जानते हैं कि बेटियों की सुरक्षा और राज्य के विकास के लिए भाजपा की सरकार लाना कितना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में कल फिर होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, BJP के बटन पर लगाया था टेप
बंगाल चुनाव: स्ट्रांग रूम विवाद पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, बोले- ये हार का डर है, हेरफेर की बात सिर्फ नाटक
नंदीग्राम हारी, अब भवानीपुर! TMC के हंगामे पर BJP नेता ने ममता पर बोला हमला, कहा- ये पृष्ठभूमि बन रही है
नवभारत विशेष: AI और एल्गोरिद्म ने पकड़ ली है वोटर की नब्ज? क्या एग्जिट पोल को पूरी तरह भरोसेमंद मानें
#WATCH | Amravati, Maharashtra | On the exit poll of the West Bengal Legislative Assembly election 2026, BJP leader Navneet Rana says, “We had hopes even in the previous elections. The people of West Bengal know well that they have to bring the BJP government to address the… pic.twitter.com/jIom34zbve — ANI (@ANI) May 1, 2026
बांग्लादेशी घुसपैठ और खेला होबे पर पलटवार
बंगाल के ज्वलंत मुद्दों पर बात करते हुए राणा ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या ने बंगाल को अंदर से खोखला कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ममता दीदी का खेला इस बार काम नहीं आने वाला है। अब बंगाल में न हिंसा का खेला होगा और न ही तुष्टीकरण का। इस बार केवल और केवल भगवे का खेला होगा।
राणा के अनुसार, पिछले बंगाल चुनाव में भी भाजपा ने मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन इस बार जनता ने मन बना लिया है कि वे ऐसी सरकार चुनेंगे जो उनकी समस्याओं का समाधान करे, न कि उन्हें डराकर घर में बिठाए।
यह भी पढ़ें: स्वाभिमान या औपचारिकता? राज ठाकरे ने सरकार की अनास्था पर उठाए सवाल, मराठी जनता से की बड़ी अपील
एग्जिट पोल और भाजपा की उम्मीदें
नवनीत राणा ने विश्वास जताया कि एग्जिट पोल के आंकड़े भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि राज्य के आत्मसम्मान और नारी शक्ति के सम्मान की लड़ाई बन चुका है। भाजपा नेताओं का मानना है कि इस बार बंगाल में परिवर्तन की लहर टीएमसी के दुर्ग को ढहाने के लिए तैयार है।
Navneet rana attack mamata banerjee west bengal exit poll 2026 analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवनीत राणा का तंज, अब खेला न होबे, केवल भगवा लहराबे, ममता बनर्जी की विदाई तय
May 01, 2026 | 08:08 PMMPESB Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹49,000 तक
May 01, 2026 | 07:42 PMअमेरिका के टेक्सास में भीषण विमान हादसा, सेसना 421C प्लेन क्रैश; हादसे में 5 लोगों ने गंवाई जान
May 01, 2026 | 07:37 PMVastu Tips For Jhadu : घर में अगर रखी हो टूटी हुई झाड़ू, तो तुरंत जानिए क्या हो सकता है इसका अंज़ाम
May 01, 2026 | 07:36 PMस्वाभिमान या औपचारिकता? राज ठाकरे ने सरकार की अनास्था पर उठाए सवाल, मराठी जनता से की बड़ी अपील
May 01, 2026 | 07:33 PMUPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: B.Ed के 107 पदों पर दोबारा आवेदन शुरू, पुराने उम्मीदवार भी भरें न
May 01, 2026 | 07:22 PMमहाराष्ट्र दिवस पर भाषाई घमासान, राज ठाकरे के हिंसक स्टैंड पर, फडणवीस ने दिया अहिंसक जवाब
May 01, 2026 | 07:14 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














