अमेरिका के टेक्सास में भीषण विमान हादसा, सेसना 421C प्लेन क्रैश; हादसे में 5 लोगों ने गंवाई जान

Texas Plane Crash: अमेरिका के टेक्सास में विम्बरले में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेस काउंटी के अधिकारियों के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है।
Horrific Plane Crash in Texas, USA: Cessna 421C Crashes; 5 People Lose Their Lives
सेसना 421C प्लेन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

US Texas Plane Crash News In Hindi: अमेरिका के टेक्सास प्रांत से एक दुखद खबर सामने आई है जहां गुरुवार देर रात एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेस काउंटीके अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस विमान हादसे में सवार सभी पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन से लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में स्थित विम्बरले शहर में हुआ।

कब हुआ क्रैश हुआ विमान?

संघीय विमानन प्रशासन (FAA) के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान 'सेसना 421C' (Cessna 421C) मॉडल का था। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 11:25 बजे यह विमान अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हेस काउंटी के जज रूबेन बेसेरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की कि बचाव दलों को रात करीब 11:05 बजे ही विमान के लापता होने या गिरने की सूचना मिल गई थी। जिसके बाद तुरंत राहत अभियान शुरू किया गया।

कैसे हुआ हादसा?

शुरूआती जांच और जज बेसेरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऐसा लगता है कि हादसे के समय विमान बहुत ही तेज गति में उड़ान भर रहा था। हालांकि, इस हादसे के सटीक कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। विमान में सवार पांचों मृतकों के नामों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

जांच में जुटी राष्ट्रीय एजेंसियां

इस गंभीर हादसे की जांच के लिए अमेरिका की दो बड़ी एजेंसियां, संघीय विमानन प्रशासन (FAA) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) मैदान में उतर गई हैं। ये एजेंसियां विमान के मलबे और तकनीकी डेटा की बारीकी से जांच करेंगी ताकि यह पता चल सके कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या मानवीय चूक। घटनास्थल पर सबूतों को सुरक्षित रख लिया गया है।

एक अन्य विमान की सुरक्षित लैंडिंग

हादसे के समय क्षेत्र में एक और विमान भी उड़ान भर रहा था। राहत की बात यह रही कि वह दूसरा विमान सुरक्षित रूप से सैन एंटोनियो के पास लैंड करने में सफल रहा। फिलहाल प्रशासन ने क्षेत्र में हवाई यातायात को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन और राहत कर्मियों ने दुर्घटनास्थल पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी है ताकि जांच की प्रक्रिया सही तरीके से चल सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com