- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- The Arrival Of Shri Ganesh Will Be Accompanied By Music Know The Complete Method Of Worship
गाजे-बाजे के साथ होगा श्री गणेश का आगमन, जानिए पूजा की पूरी विधि
- Written By: अमन दुबे

नाशिक : घर-घर और चौक-चौक में बाप्पा के स्वागत की जोरदार तैयारी शुरू है। सभी के चहेते श्री गणेश (Shri Ganesh) का बुधवार को गाजे-बाजे के साथ आगमन होगा। इस साल श्री गणेश उत्सव 10 दिनों का होने से बाप्पा का स्वागत करने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठापना का मुहूर्त सुबह 8.32 बजे से दोपहर 12 बजे तक है।1 से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। श्री गणेशोत्सव सभी को पसंद है, जिसमें घर में प्रतिष्ठापना की जाने वाली मूर्ति 7 से 8 इंच उंची होती है। यह मूर्ति आसनस्थ और सुबक होती है। मूर्ति मिट्टी या शाडू की होना आवश्यक है।
बुधवार 31 अगस्त सुबह 8.30 बजे से 12 बजे तक श्री गणेश के मूर्ति की स्थापना और पूजा की जाएगी। इसके लिए कोई भी मुहूर्त और समय देखने की जरूरत नहीं है। सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों के श्री गणेश मूर्ति की प्रतिष्ठापना मध्यान्ह कर सकते है। परिवार के प्रमुख व्यक्ति श्री गणेश की मूर्ति लाए। घर से निकलते समय एक तबक, गुलाल, जानवे, नया बड़ा रुमाल साथ ले। श्री गणेश की मूर्ति पसंद करने के बाद प्रथम मूर्ति पर थोड़ा गुलाल डालकर मंगलमूर्ति मोरया का गजर करते हुए तबका में मूर्ति रखे। जानवे पास में रखे, जिसे रुमाल से ढकते हुए श्री गणेश के साथ घर आए।
सम्बंधित ख़बरें
गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी
अगले बरस तू जल्दी आ…लालबागचा राजा पहुंचे गिरगांव चौपाटी, थोड़ी देर में हाेगा विसर्जन
अमृता फडणवीस ने उठाया झाड़ू, साथ आए अक्षय कुमार! गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर चला सफाई अभियान
ऐसी करें श्री गणेश की प्राण प्रतिष्ठापना
श्री गणेश की प्राण प्रतिष्ठापना जहां करनी हो वहा पर चावल रखते हुए उस पर श्री गणेश भगवान की मूर्ति रखे। श्री गणेश चतुर्थी के दिन अल सुबह उठकर स्नान करते हुए सोहले, कद, नया धोती पहने। माथे पर अष्टगंध लगाए। घर के भगवान की पूजा करें। इसके बाद श्री गणेश की प्राणप्रतिष्ठा करें। घर आए भगवान को पंचामृत से स्नान करवाकर उसकी पूजा करें। 21 दूर्वा की 21 जुड़ी का हार पहनाए। लाल रंग के फूलों का हार पहनाएं। इसके बाद श्री गणेश को मिष्ठान पदार्थों के साथ 21 मोदकों का भोग लगाए। परिवार के सभी सदस्य श्री गणेश की आरती करें। श्री गणेश उत्सव के 10 दिन सुबह और शाम को भोग लगाते हुए आरती करें।
The arrival of shri ganesh will be accompanied by music know the complete method of worship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yoga For Deep Sleep: शाम को सिर्फ 20 मिनट करें ये 5 योगासन, तनाव होगा दूर और आएगी सुकून भरी नींद
Apr 11, 2026 | 10:10 AMSambhajinagar में स्वास्थ्य सहायता से मरीजों को राहत, 1769 मरीजों को 14 करोड़ की मदद, CM निधि बनी सहारा
Apr 11, 2026 | 10:07 AMतेहरान के बिना भी खुलेगा होर्मुज, शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- बात नहीं मानी तो…
Apr 11, 2026 | 10:01 AMउत्तराखंड में कांपी धरती! रुद्रप्रयाग में आया 5.02 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह घरों से बाहर भागे लोग
Apr 11, 2026 | 09:49 AMमहाराष्ट्र के 5 जिलों में ‘कांपी’ धरती! हिंगोली से यवतमाल तक भूकंप के तेज झटके, मची अफरा-तफरी
Apr 11, 2026 | 09:46 AMवोटर लिस्ट से 6 करोड़ नाम गायब: कहीं आपका नाम भी तो नहीं कट गया? जानिए यूपी-बंगाल में क्यों मची खलबली
Apr 11, 2026 | 09:38 AMSambhajinagar में पंचायत संकट, नियुक्ति अटकी; सैकड़ों गांवों में ठप हुआ कामकाज
Apr 11, 2026 | 09:36 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














