-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Saptashrungi Navratri Special Bus Service Nashik
नवरात्र पर श्रद्धालुओं के लिए MSRTC की सौगात, सप्तश्रृंग गढ़ के लिए चलेंगी 320 स्पेशल बसें
- Written By: आकाश मसने
Nashik News: नवरात्र उत्सव में सप्तश्रृंग गढ़ दर्शन हेतु MSRTC ने 320 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया। 22 सितंबर–2 अक्टूबर और 5–7 अक्टूबर तक भक्तों को नांदुरी से विशेष बस सेवा मिलेगी।

एसटी बसें व सप्तश्रृंग माता मंदिर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Saptashrungi Special Bus Service: नवरात्र उत्सव के दौरान नासिक के सप्तश्रृंग गढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने 320 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है। ये बसें 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक और फिर कोजागरी पूर्णिमा के लिए 5 से 7 अक्टूबर तक चलेंगी। ग
णेशोत्सव के बाद, भक्तों को बेसब्री से नवरात्र उत्सव का इंतजार होता है। महाराष्ट्र के साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक, अर्धपीठ के रूप में प्रसिद्ध सप्तश्रृंग गढ़ में नवरात्र उत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल यह उत्सव सोमवार, 22 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें राज्य भर से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं।
यात्रा के लिए प्रशासन ने कसी कमर
भक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए नाशिक विभाग हर साल परिवहन की विशेष व्यवस्था करता है। सप्तश्रृंग गढ़ जाने वाला रास्ता संकरा होने के कारण, उत्सव के दौरान निजी वाहनों को गढ़ पर जाने की अनुमति नहीं होती है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
नासिक में संत निवृत्तिनाथ महाराज पालकी यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, 3 जुलाई तक रहेगा डायवर्जन
यह भी पढ़ें:- JEE-NEET तैयारी होगी आसान! महाराष्ट्र के हर जिले को मिलेगा ‘सुपर 50’ स्कूल, मंत्री भुसे ने किया ऐलान
नांदुरी में निजी वाहन खड़े करके, श्रद्धालुओं को एसटी बसों से गढ़ तक जाना पड़ता है। प्रभारी विभाग नियंत्रक किरण भोसले ने बताया कि इस साल 320 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है। इनमें से 140 बसें नांदुरी से सप्तश्रृंग गढ़ के बीच चलेंगी।
प्रमुख रूट और किराया
| मार्ग | बसों की संख्या | किराया |
|---|---|---|
| नांदुरी → सप्तश्रृंग गढ़ | 140 | 25 रुपए |
| नासिक → सप्तश्रृंग गढ़ | 110 | 132 रुपए |
| मालेगांव → सप्तश्रृंग गढ़ | 30 | 162 रुपए |
| मनमाड → सप्तश्रृंग गढ़ | 15 | 162 रुपए |
| सटाणा → सप्तश्रृंग गढ़ | 15 | 112 रुपए |
श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना
निजी वाहनों को सप्तश्रृंग गढ़ की ओर जाने की अनुमति नहीं है। आप अपने वाहन नांदुरी में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें। आगे की यात्रा के लिए केवल महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का ही उपयोग करें। यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें और भीड़ में धक्का-मुक्की से बचें। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस और प्रशासन से संपर्क करें।
Saptashrungi navratri special bus service nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














