केंद्रीय मंत्री के पेट्रोल पंप पर बंदूकधारियों ने मचाया आतंक, लाखों रुपये लेकर आरोपी फरार

Nashik News: जलगांव में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री रक्षा खड़से के पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर लाखों रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कर्मचारियों की पिटाई कर आतंक मचाया।
केंद्रीय मंत्री रक्षा खड़से पेट्रोल पंप पर डकैती (pic credit; social media)
केंद्रीय मंत्री रक्षा खड़से पेट्रोल पंप पर डकैती (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Robbery at Raksha khadse Petrol Pump: अपने ही जिले में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री रक्षा खड़से को अब अपनी सुरक्षा की 'रक्षा' करनी पड़ रही है। मुक्ताईनगर में उनके पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलते हुए एक लाख रुपये की लूट की। बंदूक की नोक पर कर्मचारियों को पीटा गया, तोड़फोड़ की गई और पांचों लुटेरे फरार हो गए।

यह वारदात न सिर्फ जिले की कानून व्यवस्था की पोल खोलती है बल्कि राजनीतिक हलकों में भी नए सवाल खड़े कर रही है। क्या रक्षा खड़से पार्टी की अंदरूनी राजनीति का शिकार हो रही हैं ?

रक्षा खड़से का 'रक्षा ऑटो फ्यूल' पेट्रोल पंप मुक्ताईनगर शहर के बीचोंबीच स्थित है, जिसे आमतौर पर सुरक्षित इलाका माना जाता है। चश्मदीदों ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे पांच युवक बाइकों पर सवार होकर आए। बदमाशों ने आते ही कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर धमकाया और कैश काउंटर से करीब एक लाख रुपये लूट लिए।

लुटेरों ने तोड़फोड़ भी की और सीसीटीवी, प्रिंटर, कंप्यूटर सब तोड़ दिया ताकि कोई सबूत न बचे। यह पूरी घटना महज कुछ मिनटों में हुई और गैंग बोहडां दिशा में भाग निकली।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम रातभर मौके पर मौजूद रही और जांच में जुट गई। इस घटना को केवल लूट का मामला नहीं बल्कि राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है, क्योंकि यह लगातार दूसरी बड़ी घटना है। मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ की घटना और मंत्री के पेट्रोल पंप पर सरेआम लूट ने राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी है।

केंद्रीय मंत्री होते हुए भी रक्षा खड़से का अपने ही जिले में असुरक्षित महसूस करना आम जनता के लिए बड़ा सवाल है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले मंत्री गिरीश महाजन जलगांव की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

रक्षा खड़से ने खुद इस घटना को गंभीरता से लिया और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस अब घटना में शामिल सभी लुटेरों को पकड़ने और राजनीतिक अंडरटोन की जांच में जुट गई है। इस वारदात ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर दबाव डाला है और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com