-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane Court Acquits Six Men Charged Under Mcoca In Robbery Case
Maharashtra: डकैती के मामले में 6 लोग बरी, ठाणे की अदालत ने कहा पुलिस सबूत पेश नहीं कर पाई
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने वर्ष 2017 में हुई डकैती के एक मामले में मकोका के तहत आरोपी बनाए गए छह लोगों को अपर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर बरी कर दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने वर्ष 2017 में हुई डकैती के एक मामले में मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत आरोपी बनाए गए छह लोगों को अपर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर बरी कर दिया है। इन सभी आरोपियों पर मकोका और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत नवी मुंबई के एक गोदाम से 91 लाख मूल्य की सिगरेट चोरी करने का आरोप था। यह आदेश 16 अप्रैल को पारित किया गया था, जिसकी प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई।
अदालत ने पुणे जिले के निवासी मुकेश मोहन चौधरी उर्फ राजू राठौड़ (43), सुरेंद्र असलारामजी चौधरी (30), चंपालाल चोगाराम वर्मा (35), रतनलाल नगराम डांगी (38), सुरेश हरिराम चौधरी (35) और तेजस चंपालाल उनचा (43) को बरी कर दिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह डकैती 29 जुलाई 2017 की रात नवी मुंबई स्थित एपीएमसी मार्केट क्षेत्र के एक गोदाम और सिगरेट वितरण केंद्र में हुई थी। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी और आरोपियों को बरामद की गई सिगरेट की पेटियों और फिंगरप्रिंट साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
बेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
हमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
ठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
इन धाराओं में किया गया था मामला दर्ज
बता दें कि मुंबई स्थित एपीएमसी मार्केट क्षेत्र के एक गोदाम और सिगरेट वितरण केंद्र में हुए डकैती के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 457, 380, 120(बी), 411, 34 और मकोका की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित था
विशेष मकोका न्यायाधीश अमित एम. शेटे ने जांच में कई महत्वपूर्ण खामियों की ओर संकेत किया। फैसला सुनाते हुए उन्होंने कहा कि मुकदमा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित था और अभियोजन पक्ष व गवाह प्रत्येक साक्ष्य कड़ी को साबित करने में असफल रहे।
महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अदालत ने कहा कि भले ही अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पूर्व आपराधिक मामलों का हवाला देते हुए मकोका की धाराएं लगाई थीं, लेकिन जब भारतीय दंड संहिता के तहत उन्हें संदेह का लाभ दिया गया है तो मकोका के तहत उन्हें बरी करना होगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Thane court acquits six men charged under mcoca in robbery case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Varanasi: अधिवक्ताओं का ज्ञापन, विपक्षी नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई और NIA जांच की मांग
Jul 24, 2026 | 07:33 PM‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
Jul 24, 2026 | 07:28 PMMathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM












