रेड लाइट एरिया में व्यक्ति से लूट, महिला अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में युवक पर जानलेवा हमला

Nagpur Crime: नागपुर में रेड लाइट एरिया में एक युवक से मारपीट कर उसे लूटने की घटना सामने आई है। तो वहीं प्रेम प्रसंग मामले में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला भी सामने आया है।
Nagpur Crime: नागपुर में रेड लाइट एरिया में एक युवक से मारपीट कर उसे लूटने की घटना सामने आई है। तो वहीं प्रेम प्रसंग मामले में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला भी सामने आया है।
नागपुर क्राइम (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Crime News: नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया में एक व्यक्ति से मारपीट कर 14,700 रुपये लूट लिये गए। पुलिस ने एक महिला आरोपी को अरेस्ट कर लिया। इसका नाम दिपाली समाधान इंगले बताया गया। दूसरा साथी जुगनू ज्ञानेश्वर वानखेडे (30) फरार हो गया। अमरवाड़ा, जिला छिंदवाड़ा, मप्र निवासी किशोरीलाल रमेश वर्मा (38) नागपुर में टाइल्स फिटिंग का काम करता है।

ठेकेदार से मजूदरी के 14,700 रुपये लेकर वह दशहरा मनाने घर जा रहा था। वह इतवारी स्टेशन पहुंचा तो वहीं पर उसने अपने एक परिचित ड्राइवर के पास अपना बैग रख दिया और रेड लाइट एरिया पहुंचा। इस दौरान दिपाली ने उससे खर्रा मांगा और अपने साथ एक रूम में ले गई। कमरे में जुगनू पहले से मौजूद था।

यहां दिपाली ने ज्यादा पैसे मांगने लगी तो किशोरीलाल ने मना कर दिया। इसके बाद दिपाली ने जुगनू के साथ मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी और उसके पर्स में से 14,700 रुपये लूट लिये। पुलिस ने किशोरीलाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिपाली को गिरफ्तार कर लिया जबकि जुगनू की तलाश जारी है।

प्रेम प्रसंग में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर के वाठोड़ा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 1 अक्टूबर की रात प्रधानमंत्री आवास योजना की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर हुई।

चैतन्य उर्फ चेतन सूर्यकांत हिवरकर (28), निवासी वाठोड़ा अपने दोस्तों के साथ पास के एक बार से शराब पीकर टवेरा गाड़ी (एमएच12/ईजी-7976) में सवार होकर लौट रहा था। रास्ते में दोस्तों के लघुशंका के लिए उतरने पर वह गाड़ी में अकेला बैठा हुआ था। इसी दौरान वाठोडा निवासी आरोपी मुकेश गजभिये चेहरे पर कपड़ा बांधकर अपनी मोपेड से वहां पहुंचा।

आरोपी ने पहले गालियां दीं और फिर चाकू निकालकर चैतन्य की गर्दन, कंधे और पीठ पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की बेटी का चैतन्य के साथ पिछले 6 वर्षों से प्रेम संबंध था और इसी रंजिश में यह हमला किया गया। मौके पर मौजूद चैतन्य के दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर घायल को मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com