-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ozar Urdu School Building Dispute Maharashtra
ओझर में उर्दू स्कूल के नए भवन पर विवाद, मैदान की कमी और नई शिक्षा नीति का दिया हवाला, नागरिकों ने जताई आपत्ति
- Written By: आंचल लोखंडे
Ozar Urdu School Controversy: ओझर के मारुति वेस क्षेत्र में उर्दू स्कूल के नए भवन के भूमिपूजन के बाद मैदान की कमी और नई शिक्षा नीति का हवाला देते हुए स्थानीय नागरिकों ने निर्माण पर आपत्ति जताई है।

school land dispute (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Education Issue: कस्बे के मारुति वेस क्षेत्र में स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल के नए भवन का भूमिपूजन विधायक दिलीप बनकर के हाथों संपन्न हुआ, लेकिन भूमिपूजन के तुरंत बाद ही इस निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के मद्देनजर स्थानीय नागरिकों ने स्कूल की मंजूरी और निर्माण अनुमति पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विवाद का कारण
लगभग 100 वर्ष पुरानी इस जिला परिषद स्कूल में पहले मराठी माध्यम की कक्षाएं चलती थीं, लेकिन बाद में यहां उर्दू माध्यम शुरू किया गया। स्कूल की पुरानी खपरैल वाली इमारत जर्जर होने के कारण उसे ढहा दिया गया था। इसके बाद विधायक निधि से नई इमारत के निर्माण को मंजूरी दी गई, जिसके तहत हाल ही में भूमिपूजन किया गया।
नई शिक्षा नीति और मैदान की अनिवार्यता
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का तर्क है कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार खेल अब केवल सह-पाठयक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि मुख्य पाठ्यक्रम का अंग है। ऐसे में प्रत्येक स्कूल के लिए खेल का मैदान अनिवार्य है। संबंधित स्थल पर मैदान के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि विभाग ने नियमों की अनदेखी कर अनुमति कैसे दी।
सम्बंधित ख़बरें
सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत
236 रुपये में अब सात समंदर पहुंचेगी राखी, 7 से 12 दिनों में होगी सुरक्षित डिलीवरी
नासिक मनपा की महासभा में गड्ढों पर गदर: एंबुलेंस लेकर सभागार में घुसे पार्षद, मरीजों का वेश धरकर प्रदर्शन!
अस्पताल निर्माण की मांग
क्षेत्र की नगरसेविका रूपाली महाले और रोहित लभडे सहित कई ग्रामीणों ने विधायक दिलीप बनकर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि उर्दू स्कूल का निर्माण मराठी स्कूल के पास उपलब्ध खाली जमीन पर किया जाए और मारुति वेस की वर्तमान जगह पर एक सुसज्जित सरकारी अस्पताल बनाया जाए।
ये भी पढ़े: सरकारी दफ्तर बना ‘डांस फ्लोर’, फिल्मी गानों पर जमकर थिरके सरकारी बाबू; वीडियो वायरल!
हस्ताक्षर अभियान से बढ़ा दबाव
विरोध के तहत मारुति मंदिर परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। इसके अलावा नगर परिषद के मुख्याधिकारी किरण देशमुख की उपस्थिति में हुई बैठक में भी सरकारी अस्पताल की मांग प्रमुखता से उठाई गई। अब ओझरवासियों की नजर इस पर टिकी है कि प्रशासन नियमों के आधार पर स्कूल निर्माण जारी रखता है या जनभावनाओं को देखते हुए अस्पताल की मांग पर विचार करता है।
Ozar urdu school building dispute maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर: द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMदेवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMअमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMDisha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 04:06 PMShare Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
Aug 09, 2026 | 04:01 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














