Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑपरेशन मुस्कान: 21 बाल श्रमिक मुक्त, मालिक नामजद, नासिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Operation Muskaan Nashik: नासिक पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान-14’ के तहत 21 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया और भिक्षा मांग रहे 33 बच्चों को रेस्क्यू कर शेल्टर होम में भेजा।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 06, 2026 | 09:38 PM

Nashik police action (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Police Action: नासिक शहर पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत चलाए गए विशेष तलाशी अभियान में 16 अलग-अलग स्थानों से 21 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है। इस मामले में संबंधित दुकानों और होटलों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नासिक शहर पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के मार्गदर्शन में गुरुवार (5 फरवरी) को शहरभर में ‘ऑपरेशन मुस्कान-14’ के अंतर्गत विशेष मुहिम चलाई गई। पुलिस ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रत्यक्ष जांच की। इस दौरान गोदाघाट, बस स्टैंड, होटल, चाय की टपरी, रेलवे स्टेशन के साथ-साथ प्रमुख चौराहों और सिग्नलों पर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने दबिश दी।

भिक्षा मांग रहे 33 बच्चों का भी किया रेस्क्यू

अभियान के दौरान विभिन्न सिग्नलों और चौराहों पर भिक्षा मांगते पाए गए 33 बच्चों को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बाल न्याय बोर्ड के आदेशानुसार इन बच्चों को आधार आश्रम (शेल्टर होम) में दाखिल कराया गया, जबकि शेष बाल श्रमिकों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अभियान के दौरान लापता बच्चों, भिक्षुकों और कचरा बीनने वाले बच्चों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों और जानकारी को अपडेट किया गया। संदिग्ध पाए गए बच्चों की काउंसलिंग भी की गई।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra News: लाडली बहनों को फिर मिली मोहलत, 31 मार्च तक कर सकेंगी ई-केवाईसी में सुधार

Maharashtra News: लंदन जाएंगे महाराष्ट्र के 15 विधायक, करेंगे प्रशासनिक कार्य व्यवस्था का अध्ययन

Nashik News: सिंहस्थ कुंभ के लिए रेलवे का कायाकल्प, तैयारियां तेज, 3 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान

अमरावती को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए पालकमंत्री सख्त; अवैध धंधों में पुलिस से संबंध मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़े: नागपुर बनेगा देश का नया ‘इंडस्ट्रियल हब’; CM फडणवीस के नेतृत्व में 11 दिग्गज कंपनियों के साथ ऐतिहासिक करार

बच्चों के अधिकारों की रक्षा

ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और लापता बच्चों को सुरक्षित बचाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें संरक्षण, शिक्षा और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। यह पहल समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके सुरक्षित जीवन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Operation muskaan nashik 21 child labourers rescued 33 begging children rehabilitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2026 | 09:38 PM

Topics:  

  • Child Labour
  • Maharashtra
  • Nashik News
  • Women and Child Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.