सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए रेलवे की महा-तैयारी! नासिक क्षेत्र के 5 प्रमुख स्टेशनों का होगा कायाकल्प
Nashik Kumbh Mela Station Redevelopment: सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत मध्य रेलवे भुसावल मंडल नासिक क्षेत्र के 5 प्रमुख स्टेशनों पर 92 विकास कार्यों के जरिए रेल सुविधाओं का विस्तार कर रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल
सिंहस्थ कुंभ 2027, नासिक रोड, रेलवे स्टेशन विकास, प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स: एआई फोटो)
Nashik Road Station Kumbh Mela 2027: सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के दौरान नासिक क्षेत्र में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मध्य रेलवे का भुसावल मंडल अब तक के सबसे बड़े स्टेशन आधारभूत संरचना उन्नयन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर रहा है। इसके तहत कुल 92 विकास कार्यों की योजना बनाई गई है, जिनमें से 90 को स्वीकृति मिल चुकी है।
इन परियोजनाओं में स्टेशन पुनर्विकास, यार्ड री-मॉडलिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, और यात्री सुविधाओं का विस्तार शामिल है। नासिक रोड, देवलाली, ओढा, खेरवाड़ी और कसबे सुकेने सहित कुंभ क्षेत्र के पांच प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक स्तर पर कार्य जारी हैं।
इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए कुल 9 नए फुट ओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। साथ ही, 51 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में प्लेटफॉर्म शेड विकसित किए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: 24 घंटे में मुंबई में 523 पेड़ गिरे, ठाणे-पुणे बेहाल, नासिक में हाई अलर्ट
नासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
ठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला
2027 के दौरान नासिक क्षेत्र में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मध्य रेलवे का भुसावल मंडल अब तक के सबसे बड़े स्टेशन आधारभूत संरचना उन्नयन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर रहा है।
इसके तहत कुल 92 विकास कार्यों की योजना बनाई गई है, जिनमें से 90 को स्वीकृति मिल चुकी है। इन परियोजनाओं में स्टेशन पुनर्विकास, यार्ड री-मॉडलिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, और यात्री सुविधाओं का विस्तार शामिल है।
नासिक रोड, देवलाली, ओढा, खेरवाड़ी और कसबे सुकेने सहित कुंभ क्षेत्र के पांच प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक स्तर पर कार्य जारी हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए कुल 9 नए फुट ओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। साथ ही, 51 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में प्लेटफॉर्म शेड विकसित किए जा रहे हैं।
इन प्रमुख रेलवे स्टेशनों का किया जाएगा कायाकल्प
- देवलालीः इसे कुंभ संचालन हेतु प्रमुख परिचालन केंद्र बनाया जा रहा है, यहां तीन अतिरिक्त लूप लाइने, दो नए 24-कोच उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म और जल भंडारण क्षमता बढ़ाकर 2.5 लाख लीटर की जा रही है।
- नासिक रोड : मुख्य प्रवेश द्वार होने के कारण यहां 12 मीटर चौड़ा नया एफओबी, छह एस्केलेटर, नए शौचालय और स्टेशन के बाहर भीड़ प्रबंधन के लिए दो स्थायी होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-नासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
- ओढा, खेरवाड़ी और कस्बे सुकेने: इन स्टेशनों को अतिरिक्त स्टेबलिंग लाइनों के निर्माण के साथ प्रमुख परिचालन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां नए प्लेटफॉर्म, शेड और होल्डिंग एरिया का निर्माण समानांतर रूप से जारी है। इसके अतिरिक्त, मनमाड-इगतपुरी खंड पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और 12 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है।
