Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nashik Heavy Rain: कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गनीमत रही, कोई जनहानि नहीं

Nashik Heavy Rain: लगातार बारिश से पुराने नासिक और पूर्वी क्षेत्र में सड़क धंसने, पेड़ गिरने, जलभराव और कीचड़ से जनजीवन प्रभावित रहा। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 07, 2026 | 03:46 PM

भारी बारिश में सड़क धंसी (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Heavy Rain Road Collapsed: मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और बादल फटने की आशंका जताए जाने के बाद मंगलवार 7 जुलाई को पुराने नासिक सहित पूर्वी क्षेत्र के नागरिकों ने सतर्कता के साथ दिन की शुरुआत की। सोमवार रात से लगातार हो रही वर्षा ने पूरे क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

जगह-जगह जलभराव, कीचड़, सड़क धंसने और पेड़ गिरने की घटनाओं के कारण नागरिकों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने स्कूलों और महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया था। इसके चलते सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

सम्बंधित ख़बरें

बारिश ने बढ़ाई टेंशन! इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, Photo में देखें पूरा अपडेट

मुंबई के लिए रेड अलर्ट, 90km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; झीलों का जलस्तर 16.92% पहुंचा, विहार झील 90% भरी

नासिक-पुणे रेलवे के लिए आर-पार की लड़ाई! 9 अगस्त ‘क्रांति दिवस’ पर सड़कों पर उतरेंगे विधायक सत्यजीत तांबे

नासिक-त्र्यंबकेश्वर पर संकट! CM ने जताई बादल फटने की आशंका, अगले 24 घंटों में 300 मिमी बारिश का अनुमान

भारी बारिश से हो रही शहरों में हानि

पूर्वी क्षेत्र के कई मार्गों पर खुदाई के कारण बने गड्ढों में बारिश का पानी भर गया। सड़कों पर कीचड़ फैलने से यातायात प्रभावित हुआ और पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पुराने नासिक के वडाला नाका क्षेत्र में चल रहे कंक्रीटीकरण कार्य के अधूरा छोड़ दिए जाने से सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग पर भारी यातायात होने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

इसी क्षेत्र की रेणुकानगर सोसायटी की दीवार से सटी एक मकान की दीवार भी बारिश के कारण ढह गई। द्वारका क्षेत्र में मुख्य सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से एक टेम्पो ट्रैवलर्स वाहन उसमें फंस गया। इससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। बाद में क्रेन की सहायता से वाहन को बाहर निकालकर यातायात सुचारु किया गया।

यह भी पढ़ेः- संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं

खुल रही अधूरे विकास कार्यों की पोल

वडाला गांव स्थित केबीएच स्कूल परिसर में एक पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई। स्कूल में अवकाश होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

इसके अलावा पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भी बारिश से नुकसान की कई छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आईं। लेकिन लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर नुकसान हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि कहीं से भी जनहानि की सूचना नहीं मिली।

लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर अधूरे विकास कार्यों, जर्जर सड़कों और जल निकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने और क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत की मांग की है।

East nashik heavy rain road collapsed waterlogging tree fall news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 03:46 PM

Topics:  

  • IMD Red Alert
  • Maharashtra Heavy Rains
  • Maharashtra Rain Upadte
  • Maharashtra Weather Update
  • Nashik News
  • Nashik Weather
  • road damaged

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.