- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nmc Administration Provide Good Food In Schools Tender Process Will Run Till June 21
स्कूलों में अच्छा भोजन दिलाने नाशिक महानगरपालिका प्रशासन ने कसी कमर, 21 जून तक चलेगी टेंडर प्रक्रिया
- Written By: प्रभाकर दुबे

नाशिक: नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) ने 26 मई को महानगरपालिका द्वारा संचालित स्कूलों (Schools) के छात्रों को पौष्टिक आहार (Nutritious Food) उपलब्ध कराने के लिए टेंडर (Tender) आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए अब तक 55 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की जांच शुरू हो गई है। नए टेंडर (New Tender) में 3 यूनिट में पोषाहार का काम दिया जाएगा। महानगरपालिका कमिश्नर ने संबंधित विभाग को 21 जून तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें कुछ और दिन लगने की उम्मीद है। इसमें 10 हजार छात्रों की संख्या के लिए दो ठेके दिए जाने हैं और इसके लिए कुल 8 टेंडर प्राप्त हुए हैं। 4000 छात्रों के लिए 10 ठेके दिए जाने हैं और 19 निविदाएं प्राप्त हुई हैं। साथ ही 2,000 छात्रों के लिए अधिकतम 25 कार्य हैं और इसके लिए 28 लोगों ने महानगरपालिका को आवेदन दिए हैं।
पोषाहार के ठेके के आवेदनों की स्क्रूटनी शुरू हो गई है। विपक्ष ने महासभा में मांग की थी कि खाद्य आपूर्ति का प्रावधान महिला स्वयं सहायता समूहों को ही दिया जाए और निविदा प्रक्रिया की शर्तों में ढील दी जाए। निगम प्रशासन ने नियम और शर्तों में बदलाव कर टेंडर प्रक्रिया लागू की। हालांकि, पिछले 13 ठेकेदारों में से 7 ने प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने निर्देश दिया कि संबंधित ठेकेदारों को पौष्टिक आहार की आपूर्ति का कार्य 21 जून तक दिया जाए और ठेकेदारों को अन्य के साथ नई टेंडर प्रक्रिया में शामिल किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Less Oil Cooking: कुकिंग के इन तरीकों को अपनाएंगे, तो खाना बनेगा लाजवाब और तेल भी लगेगा कम
बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: महाराष्ट्र के 157 अनुदानरहित कॉलेजों को मिलेगी 290 करोड़ की शुल्क प्रतिपूर्ति
अशोक खरात मामले में पत्नी कल्पना की मुश्किलें बढ़ीं; कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
संभाजीनगर में मतीन शेख को अवैध निर्माण नोटिस, HC में चुनौती; निदा खान मामले के बाद नगरसेवक पर कार्रवाई तेज
पहले के ठेकेदारों के खिलाफ आई थीं शिकायतें
इसी पृष्ठभूमि में शिक्षा विभाग ने टेंडर जारी कर प्रक्रिया फिर से शुरू की है। नगर निगम क्षेत्र के निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में नगर निगम और निजी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को विद्यालय में पोषण आहार की आपूर्ति करने वाले विवादास्पद ठेकेदारों के कारण विलंबित हुई प्रक्रिया को उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सख्त नियम और शर्तों के साथ फिर से शुरू किया गया है। नाशिक महानगरपालिका ने सेंट्रल रसोई योजना के तहत स्कूली बच्चों को पौष्टिक आहार की आपूर्ति के लिए 13 ठेकेदार नियुक्त किए थे। हालांकि, संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई थी कि घटिया भोजन की आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन ने इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए 2 वर्ष पहले जांच कर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था।
Nmc administration provide good food in schools tender process will run till june 21
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में सड़क कांक्रीटीकरण के फेज-3 को रोकने की मांग, विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त को लिखा पत्र
May 15, 2026 | 08:30 PMSonu Sood ने किया Alia Bhatt का सपोर्ट, बोले- ‘एक्टर की मेहनत को कैमरों की चमक से ना आंकें’
May 15, 2026 | 08:29 PMDhar Bhojshala Verdict: CM मोहन यादव ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत; बताया सांस्कृतिक न्याय का क्षण
May 15, 2026 | 08:29 PMMP में जल क्रांति! गंगा दशहरे पर पूरे प्रदेश में होगा सामूहिक श्रमदान; CM मोहन यादव ने उज्जैन से फूंका बिगुल
May 15, 2026 | 08:11 PMपहले पैमाइश, फिर म्यूटेशन! महाराष्ट्र में संपत्ति विवादों पर लगेगी लगाम; राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा ऐलान
May 15, 2026 | 08:08 PMDhar Bhojshala: कौन थे कमाल मौला, जिनके नाम पर धार का भोजशाला बन गया दरगाह? जानिए इस विवाद का पूरा सच
May 15, 2026 | 08:07 PMगड़चिरोली में 68 लाख का गांजा जब्त, खेत में धान की जगह हो रही थी गांजे की खेती
May 15, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














