-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Illegal Cannabis Farming Busted Dhanora
गड़चिरोली में 68 लाख का गांजा जब्त, खेत में धान की जगह हो रही थी गांजे की खेती
Gadchiroli Ganja Farming News: गड़चिरोली जिले के धानोरा तहसील स्थित मोहली गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है।

Ganja Farming (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Dhanora Police Action News: गड़चिरोली जिले में शुरू अवैध व्यवसाय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने एलसीबी समेत सभी पुलिस थानों को दिया है। जिसके अनुसार पुलिस द्वारा निरंतर शराब समेत विविध अवैध व्यवसाय के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच गुरूवार को धानोरा तहसील अंतर्गत आनेवाले मोहली गांव के खेत परिसर में गांजे की खेती होने की गोपनीय जानकारी एलसीबी को मिली। जिसके आधार पर एलसीबी के पथक ने धानोरा पुलिस के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 68 लाख 12 हजार 500 रूपये कीमत का 136.25 किलो गांजा जब्त किया है। वहीं इस मामले में गांजे की खेती करनेवाले मोहली गांव निवासी आरोपी ईश्वर सखाराम पुघांटे 50 को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान कार्तिक मधिरा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशासन गोकुल राज जी., के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक अरूण फेगडे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक भगतसिंग दुलत, धानोरा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत जंगले समेत एलसीबी की टीम ने की।
एलसीबी और धानोरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
धान के बजाय गांजा की खेती मोहली गांव निवासी ईश्वर पुंघाटे यह अपने खेत में धान की खेती करने के बजाय चोरी-छिपे गांजे की खेती कर रहा था। वर्तमान स्थिति में वह गांजा का उत्पादन लेकर बिक्री करने की तैयारी में था। इसी बीच इस मामले की गोपनीय जानकारी एलसीबी के पथक को मिली। जिसके आधार पर एलसीबी के पथक ने धानोरा पुलिस के साथ मिलकर पुघांटे के खेत परिसर में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के छोटेबडे 91 पौधे बरामद किए जिसके बाद पंच के समक्ष जांच कर लाखों रूपयों का गांजा जब्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
अहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू
आरोपी को 2 दिनों का पीसीआर
अपने खेत में गांजे की खेती करनेवाले ईश्वर सखाराम पुंघाटे के खेत से लाखों रूपये कीमत का गांजा जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ धानोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने 2 दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मामले की अधिक जांच सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत जंगले कर रहे है।
15 दिनों में दूसरी बडी कार्रवाई
धानोरा तहसील में गांजे की खेती करनेवालों की संख्या बढने के कारण एलसीबी की टीम धानोरा तहसील के गांवों में बारिकी से नजर रखे हुए है। इससे पहले भी 6 मई को इसी तहसील के परसवाडी गांव में 27 लाख 25 हजार रूपये किमत का 54 किलो गांजा जब्त किया था। वहीं इस मामले में मोरेश्वर उसेंडी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई को 15 दिनों की कालावधि भी नहीं बीती की अब इसी तहसील के मोहली गांव में एलसीबी ने दूसरी बडी कार्रवाई करते हुए 68 लाख रूपये कीमत का गांजा जब्त किया है।
Gadchiroli illegal cannabis farming busted dhanora
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














