-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Watermelon Price Crash Farmers Crisis Report
Nashik Watermelon Price Drop: खाड़ी देशों में वाॅर, बंपर पैदावार फिर भी नासिक के तरबूज का हुआ बंटाधार!
- Written By: गोरक्ष पोफली
Nashik Watermelon Price Drop News: नासिक के बाजारों में तरबूज की कीमतों में भारी गिरावट, बंपर पैदावार के बावजूद मांग घटने से किसान सड़कों पर फल बेचने को मजबूर। लागत निकलना भी हुआ मुश्किल।

तरबूज बेचता किसान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Watermelon Export Impact: नासिक और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तरबूज की पैदावार इस साल बेहतरीन हुई है, लेकिन कीमतों के मोर्चे पर किसानों को बड़ा झटका लगा है। कुछ हफ्तों पहले तक जो तरबूज ऊंचे दामों पर बिक रहा था, उसकी कीमतें अब इतनी गिर चुकी हैं कि किसानों के लिए लागत वसूलना भी नामुमकिन हो गया है। बाजार में भारी आवक और खरीददारों की कमी के कारण तरबूज अब ‘मिट्टी के मोल’ बिक रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कई किसान अपनी फसल की तुड़ाई, मजदूरी और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी नहीं निकाल पा रहे हैं।
बेमौसम बारिश और युद्ध ने बिगाड़ा मांग का गणित
तरबूज की मांग कम होने के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण सामने आ रहे हैं। पहला, नासिक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर ठंडे फल की मांग में अचानक कमी आई है। दूसरा और सबसे गंभीर कारण खाड़ी देशों (Gulf Countries) में जारी युद्ध की स्थिति है। नासिक का तरबूज बड़े पैमाने पर इन देशों को निर्यात किया जाता था, लेकिन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय रसद (Logistics) प्रभावित हुई है और निर्यात रुक गया है। मांग और निर्यात दोनों ठप होने से व्यापारियों ने किसानों से माल उठाने से इनकार कर दिया है।
सड़कों पर फसल बेचने और फेंकने को मजबूर किसान
व्यापारियों द्वारा पीठ फेर लेने के बाद निराश किसान अब अपना माल सीधे ग्राहकों को बेचने के लिए मजबूर हैं। नासिक की सड़कों के किनारे और छोटे बाजारों में किसान खुद बैठकर बेहद कम कीमतों पर तरबूज बेच रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिन किसानों का माल नहीं बिक पा रहा है, वे उसे मवेशियों को खिला रहे हैं या सड़कों पर फेंकने की नौबत आ गई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन अब उनका आर्थिक गणित पूरी तरह चरमरा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
मिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
सिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
जनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट है निदा खान! नासिक TCS केस में नया मोड़, जेल जाने से बचने HR हेड ने कोर्ट में लगाई गुहार
बीमा और अनुदान के अभाव में किसान बेसहारा
किसानों के रोष की एक बड़ी वजह सरकारी नीतियों में तरबूज जैसी फसलों की उपेक्षा भी है। तरबूज जैसी बेल वर्गीय फसलों को न तो सरकारी अनुदान के दायरे में रखा गया है और न ही इन्हें फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है। इसका मतलब है कि प्राकृतिक आपदा या बाजार में मंदी के कारण होने वाले भारी आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए किसानों के पास कोई सुरक्षा कवच नहीं है। पीड़ित किसानों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें विशेष आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
Nashik watermelon price crash farmers crisis report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMमिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 06:20 PMसुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:15 PMसंसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 06:14 PMमथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Jul 29, 2026 | 06:05 PMसिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
Jul 29, 2026 | 06:02 PMसावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
Jul 29, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM











