संसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल

Mahua Moitra in Parliament: संसद में अभिषेक बनर्जी के भाषण के दौरान हंसती नजर आईं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स ने उठाए सवाल। जानिए क्या है पूरा मामला।
mahua moitra viral video
महुआ मोइत्रा(Image- Social Media)
Updated on

Mahua Moitra Viral Video: पश्चिम बंगाल की राजनीति में पिछले कुछ महीनों से बड़े राजनीतिक उठापटक देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद, कुछ ही दिनों में 59 विधायक और 20 सांसद दल-बदल कर पार्टी से अलग हो गए। इससे ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। लगातार आरोप लग रहे हैं कि विधायकों और सांसदों के इस गुटबाजी के पीछे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली है। इस पर तृणमूल कांग्रेस और दल-बदल कर अलग हुए गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

तृणमूल कांग्रेस में फूट पड़ने के बावजूद सांसद महुआ मोइत्रा ममता बनर्जी का समर्थन करती रही हैं। संसद का मानसून सत्र चल रहा है। अब इसी बीच सांसद महुआ मोइत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सांसद अभिषेक बनर्जी के भाषण के दौरान महुआ मोइत्रा के हंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

आखिर है क्या इस वीडियो में?

संसद के मानसून सत्र के दौरान सांसद अभिषेक बनर्जी सदन में भाषण दे रहे थे। अभिषेक बनर्जी के भाषण के दौरान उनके पीछे बैठी सांसद महुआ मोइत्रा जोर-जोर से हंसती नजर आईं। उनकी हंसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महुआ मोइत्रा की हंसी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

महुआ मोइत्रा के हंसने के वीडियो पर कई लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। अभिषेक बनर्जी के भाषण के दौरान महुआ मोइत्रा क्यों हंस रही थीं? लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आखिर हुआ क्या? सोशल मीडिया पर ऐसे कई सवाल पूछे जा रहे हैं।

अक्सर सुर्खियों में रहती हैं महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने बयानों के कारण, तो कभी संसद में अपने जोशीले भाषणों के कारण। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली महुआ मोइत्रा अपनी अनूठी बातों के लिए चर्चा में बनी रहती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com