- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Transgender Group Clash Forced Conversion Extortion Case
किन्नर गुटों में छिड़ा खूनी संघर्ष, जबरन धर्मांतरण और अवैध वसूली के आरोपों से गरमाया नासिक का माहौल
Nashik Transgender Clash: नासिक में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच मारपीट, जबरन वसूली और धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तीन पुलिस थानों में मामले दर्ज, पुलिस जांच जारी।
- Written By: आंचल लोखंडे

forced conversion allegation cas (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Crime News: नासिक शहर के तृतीयपंथी (किन्नर) समुदाय के भीतर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। पिछले 15 दिनों के भीतर आडगांव, पंचवटी और भद्रकाली पुलिस स्टेशनों में गंभीर धाराओं के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें एक गुट द्वारा दूसरे गुट पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
ताजा मामला भद्रकाली पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता देविका राजेंद्र सोलसे (उम्र 28, संगमनेर, अहिल्यानगर) के अनुसार 10 फरवरी की सुबह कथडा स्थित डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल के पास संदेही गुरु सलमा उर्फ सलीम, सोनाली उर्फ रोहन और सारिका उर्फ सुनील ने उसे बुलाया। आरोप है कि उन्होंने देविका से उसकी कमाई में से प्रति माह 20 हजार रुपये देने की मांग की और इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की।
चप्पलों से वार
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि देविका पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उसकी पीठ पर बने टैटू पर चप्पलों से वार करने का आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
धाराशिव में खूनी रंजिश: जमीन विवाद में चाचा ने की 21 वर्षीय भतीजे की हत्या, सोते समय पेट में घोंपा चाकू
जबरन वसूली और धर्मांतरण
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंचवटी पुलिस स्टेशन में शुभम अर्जुन रिकामे और आडगांव पुलिस स्टेशन में अनिकेत उर्फ डॉली म्हस्के की शिकायतों पर भी मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन सभी मामलों में जबरन वसूली और धर्मांतरण का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया है, जिसमें मुख्य रूप से सलमा गुरु का नाम लिया गया है।
ये भी पढ़े: नासिक रिंग रोड: 13 गांवों में जमीन की पैमाइश का विरोध, ‘परिक्रमा मार्ग’ के भूमि अधिग्रहण में फंसा पेंच
संबंधित पक्षों से पूछताछ जारी
दूसरी ओर, सलमा गुरु और अन्य संदेहियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह विवाद धार्मिक नहीं, बल्कि आर्थिक लेन-देन और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ जारी है।
Nashik transgender group clash forced conversion extortion case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














