- Hindi News »
- Haryana »
- Posing As Aarav Arif Trapped A Woman In Love And Then Started Pressuring Her To Convert To Islam
आरव बनकर आरिफ ने प्रेमजाल में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव
Love Jihad: गुरुग्राम में महिला ने फर्जी पहचान बताकर शादी करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। उसने जुर्म कबूल कर लिया है।
- Written By: रंजन कुमार

पुलिस हिरासत में आरोपी युवक। इमेज-एआई
Gurugram Love Jihad News : गुरुग्राम से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार और शादी के नाम पर महिला के साथ बड़ी धोखाधड़ी की गई। फर्जी हिंदू पहचान बताकर पहले महिला को प्रेमजाल में फंसाया गया, फिर मंदिर में शादी की और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी आरिफ (जो खुद को आरव बताता था) और उसके साथी तारीफ को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी गुरुग्राम के धुनेला गांव के रहने वाले हैं।
घटना की शुरुआत 2022 में हुई थी। पीड़िता उस वक्त सेक्टर-15 की इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात तारीफ नाम के व्यक्ति से हुई। तारीफ ने उसे अपने मालिक आरव से मिलवाया। आरव ने खुद को हिंदू, कुंवारा और सफल ठेकेदार बताकर महिला का भरोसा जीत लिया। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और सोहना-पलवल रोड स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।
सच्चाई सामने आते शुरू हुआ जुल्म
शादी के कुछ समय बाद महिला की जिंदगी नर्क बन गई। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ लगातार मारपीट की जाने लगी। जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने जबरन गर्भपात का दबाव बनाया। सच्चाई का खुलासा तब हुआ जब बच्चे के जन्म के बाद महिला को पता चला कि जिसे वह आरव समझ रही थी, वह असल में आरिफ है। आरिफ पहले से शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वो नेता जो कभी दिल्ली में चलाता था कपड़े की दुकान…फिर पहली बार ही चुनाव लड़कर बन गया हरियाणा का मुख्यमंत्री
Chandrapur Crime: भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
समृद्धि महामार्ग पर फिल्मी स्टाइल में 12 लाख की डकैती, बुलढाणा पुलिस ने 5 राज्यों के शातिर लुटेरों को दबोचा
कोल्हापुर में लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी! परिचित ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, फिर वीडियो भेज मांगी फिरौती
धर्म परिवर्तन का दबाव और बेरहमी से पिटाई
पीड़िता के अनुसार 2023 में उसे धुनेला गांव ले जाया गया, जहां आरिफ के परिवार ने भी उसके साथ मारपीट की। वहां उस पर नमाज पढ़ने और इस्लाम अपनाने का दबाव डाला जाने लगा। इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। जुल्म की इंतहा 26 सजनवरी 2026 को हुई, जब आरिफ ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी हालत बिगड़ गई। 27 जनवरी को गंभीर हालत में उसे सेक्टर-10 के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की सुध ली।
यह भी पढ़ें: ‘ये ध्यान रखें कि बेटी…’, मोहन भागवत ने बताए ‘लव जिहाद’ रोकने के तरीके, बोले- महिलाओं को सशक्त…
आरोपी सलाखों के पीछे
सेक्टर-14 थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और हरियाणा गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से महिला को धोखा दिया था।
Posing as aarav arif trapped a woman in love and then started pressuring her to convert to islam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur High Court: नागपुर में फूड जॉइंट्स विवाद, देर रात शोर-शराबे और अवैध प्रतिष्ठानों पर हाई कोर्ट की सख्ती
May 05, 2026 | 08:23 AMBJP को बड़ा झटका, MP के 2 सांसदों को दक्षिण में मिली करारी शिकस्त, कुरियन केरल और मुरुगन तमिलनाडु में हारे
May 05, 2026 | 08:15 AMMahaRERA Notice: 8,212 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को नोटिस, 60 दिन में रिपोर्ट नहीं तो रजिस्ट्रेशन रद्द
May 05, 2026 | 08:10 AMNagpur Project News: NMRCDA के 7,474 करोड़ के बजट को मंजूरी, आउटर रिंग रोड और IBFC परियोजना को हरी झंडी
May 05, 2026 | 08:05 AMमुंबई विश्वविद्यालय में प्रदर्शन पर Bombay High Court सख्त, छात्रों के लिए अलग विरोध स्थल तय करने की सलाह
May 05, 2026 | 07:55 AMममता बनर्जी का ओवर कॉन्फिडेंस फेल, अमित शाह का ‘डबल सीट’ फॉर्मूला सफल, क्या बंगाल में अंत की ओर है टीएमसी?
May 05, 2026 | 07:52 AMबिहार में कुदरत का कहर; आधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
May 05, 2026 | 07:50 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














