नाशिक में 68.34% मतदान: 11 नगर परिषदों के चुनाव संपन्न, EVM में बंद 1,089 उम्मीदवारों का भविष्य
Nashik District Voting: 11 नगर परिषद और नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न। 68.34% वोटिंग दर्ज। 266 नगरसेवक व 19 नगराध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों का फैसला EVM में बंद।मतगणना 21 दिसंबर को।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Nagarparishad and Nagarpanchyat Election: नाशिक जिले की 11 नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनावों के लिए मंगलवार (2 दिसंबर) शाम 5।30 बजे तक मामूली विवादों को छोड़कर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले में कुल 68।34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 11 नगर परिषदों के 266 नगरसेवक पदों के लिए 1,028 उम्मीदवारों का भविष्य EVM में बंद हो गया है। साथ ही, 19 नगराध्यक्ष पदों के लिए 61 उम्मीदवारों का भी फ़ैसला EVM में दर्ज हो गया है।
कुछ प्रभागों की मतदान प्रक्रिया स्थगित होने के कारण अब मतगणना 21 दिसंबर को की जाएगी। जिले के कुल 3 लाख 72 हजार 543 मतदाताओं में से 2 लाख 45 हजार 657 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव इगतपुरी, त्र्यंबकेश्वर, सिन्नर, भगूर, ओझर, पिंपलगांव बसवंत, चांदवड, सटाणा, मनमाड, नांदगांव और येवला इन 11 नगर परिषदों के लिए हुए।
वोटिंग के दौरान जिले में छिटपुट हिंसक घटनाएं भी सामने आईं
सटाणाः जिला परिषद उर्दू स्कूल के पास मतदान केंद्र क्रमांक 10 के नज़दीक घरेलू विवाद के कारण अचानक दो गुटों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने तुरंत आकर स्थिति को नियंत्रित किया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
येवला : सहसार्जुन मंगल कार्यालय मतदान केंद्र के बाहर राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) और शिवसेना (शिंदे गुट) के समर्थकों के बीच प्रवेश को लेकर बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया।
मनमाडः नेहरू भवन मतदान केंद्र के पास भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। भाजपा उम्मीदवार ने प्रभाग क्रमांक 11 में फर्जी मतदान का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों गुट भिड़ गए और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर तनाव को कम किया। मतदान और मतगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन ने लगभग 2,500 अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्त किया था।
यह भी पढ़ें:-घर से बाहर ही नहीं निकलीं 56,560 महिलाएं, लाड़ली बहनों ने मुंह मोड़ा, यवतमाल में रिकॉर्ड LOW वोटिंग!
नगर परिषद, मतदान प्रतिशत
| नगर परिषद | मतदान प्रतिशत |
|---|---|
| त्र्यंबकेश्वर | 85.66% |
| चांदवड | 74.52% |
| येवला | 73.91% |
| भगूर | 73.28% |
| पिं.गां. बसवंत | 73.21% |
| इगतपुरी | 68.68% |
| सिन्नर | 67.65% |
| सटाणा | 67.54% |
| मनमाड | 63.61% |
| ओझर | 62.31% |
| नांदगाँव | 60.19% |
| कुल औसत | 68.34% |
यहां नहीं हुए चुनाव
सिन्नर, ओझर और चांदवड नगर परिषदों के कुल सात प्रभागों की चुनाव प्रक्रिया को राज्य चुनाव आयोग ने रविवार को स्थगित कर दिया था। इन सात प्रभागों के लिए अब 20 दिसंबर को मतदान होगा। इन प्रभागों सहित सभी नगर परिषद और नगर पंचायतों की मतगणना 21 दिसंबर को होगी।
