Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि

Farmer Loan Waiver Scheme: महाराष्ट्र सरकार की 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी' योजना के तहत 56 लाख किसानों को तीन चरणों में ₹40 हजार करोड़ की कर्जमाफी मिलेगी। पहली सूची जारी हो चुकी है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 26, 2026 | 06:10 PM

दत्तात्रय भरणे- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Farmer Loan Waiver: महाराष्ट्र सरकार ने ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी’ योजना के तहत 533 पात्र किसानों की पहली सूची जारी कर दी है। कर्जमाफी की प्रक्रिया एकमुश्त न होकर तीन चरणों में पूरी की जाएगी। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने ऐलान किया है कि किसानों के खातों में इस महीने के अंत तक सीधे पैसे जमा हो जाएंगे, जिससे उनका कर्ज खाता शून्य हो जाएगा और उन्हें नया फसल ऋण मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने इंदापुर में कहा कि पहले चरण में पुणे जिले को लगभग 550 करोड़ रुपए मिले हैं। पूरे राज्य में इन तीन चरणों के तहत किसानों को कुल 40 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। इस योजना से राज्य के कुल 56 लाख पात्र किसान लाभान्वित होंगे। इसके अलावा, नियमित रूप से कर्ज चुकाने वाले 23.63 लाख किसानों को 50 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन लाभ भी दिया जाएगा।

कर्जमाफी पूरी होने की नई समय सीमा

सरकार ने कर्जमाफी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नई समय सीमा तय की है। कृषि मंत्री के अनुसार, अगले महीने के अंत तक कर्जमाफी की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें

मेट्रो से मोनोरेल… महालक्ष्मी में बनेगा मुंबई का पहला ट्रैवलर स्काईवॉक, 700 मीटर का सफर होगा आसान

15-20 दिन पहले फैसला होता तो नहीं बिगड़ते हालात… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले छगन भुजबल

Gondia News: गोंदिया में स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश, शिक्षा विभाग चला रहा विशेष सर्वे अभियान

VEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी

ये भी पढ़े: रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील

इससे पहले 30 जून और 5 जुलाई की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन अब अंतिम चरण के किसानों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस योजना को सफल बनाने के लिए 30 जिला सहकारी बैंकों और 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों सहित कुल 53 बैंकों ने महा आईटी पोर्टल पर किसानों की जानकारी अपलोड कर दी है।

Maharashtra farmer loan waiver scheme 2026 three phase

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 06:10 PM

Topics:  

  • Farmers Loan Waiver
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.