घर से बाहर ही नहीं निकलीं 56,560 महिलाएं, लाड़ली बहनों ने मुंह मोड़ा, यवतमाल में रिकॉर्ड LOW वोटिंग!

Maharashtra Civic Polls: यवतमाल नगर पालिका चुनाव में 56,560 महिलाएं मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचीं। महिला वोटिंग में भारी गिरावट से किसे फायदा और किसकी मुश्किलें बढ़ेंगी, जानिए।
Maharashtra Civic Polls: यवतमाल नगर पालिका चुनाव में 56,560 महिलाएं मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचीं। महिला वोटिंग में भारी गिरावट से किसे फायदा और किसकी मुश्किलें बढ़ेंगी, जानिए।
यवतमाल में वोटिंग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Low Women Voting: विधानसभा हो या लोकसभा पिछले एक वर्ष में जितने भी चुनाव हुए, उनमें लाड़ली बहनों की भूमिका बेहद निर्णायक साबित हुई। लेकिन मंगलवार को जिले में हुए नगर पालिका चुनाव में डेढ़ लाख महिला मतदाताओं में से पूरे 56,560 महिलाएं मतदान के लिए घर से बाहर ही नहीं निकलीं। बहनों के इस घटते उत्साह का फ़ायदा किसे होने वाला है और किसकी मुश्किल बढ़ने वाली है, इस पर फिलहाल चर्चा तेज हो गई है।

मंगलवार 2 दिसंबर को जिले के आर्णी, वणी, घाटंजी, दारव्हा, दिग्रस, उमरखेड, नेर, पुसद, पांढरकवड़ा और ढाणकी इन 10 जगहों पर सार्वत्रिक चुनाव सम्पन्न हुए। इन सभी स्थानों में मिलाकर कुल 3 लाख 30 हजार मतदाताओं की संख्या है। इनमें महिला मतदाता 1 लाख 65 हजार 234, यानी पुरुषों के लगभग बराबर हैं। लेकिन इनमें से 56 हजार 560 महिलाओं ने मतदान नहीं किया और सिर्फ 1 लाख 8 हजार महिलाओं ने वोट डाला।

कुल महिला मतदाता

अब इन महिलाओं में से कितनों को लाड़ली बहन योजना का लाभ मिला और कितनों को नहीं यह शोध का विषय है। लेकिन इतना जरूर स्पष्ट है कि लोकसभा और विधानसभा में निर्णायक साबित हुई लाड़ली बहन योजना स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में अपना जादू नहीं चला पाई।

पुसद में महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा। यहां कुल 31 हजार महिला मतदाताओं में से सिर्फ 18 हजार ने मतदान किया। उमरखेड में भी 20 हजार महिला मतदाताओं में से केवल 18 हजार ने वोट डाला। विशेष बात यह है कि इन दोनों पालिकाओं में सत्ताधारी दल के पदाधिकारियों की पत्नियां उम्मीदवार थीं।

महिला मतदान में गिरावट के कारण

स्थानीय राजनीति में बढ़ती गुंडागर्दी से महिलाओं में वितृष्णा पैदा हुई है। उच्च शिक्षा के लिए बाहर गई युवतियाँ मतदान में अनुपस्थित रहीं। 'सभी राजनेता एक जैसे' यह विश्वास गहरा होता जा रहा है।

पालिका हुआ मतदान मतदान नहीं किया
आर्णी 17,903 8,954
घाटंजी 12,350 3,941
वणी 33,126 16,445
दिग्रस 26,463 10,912
उमरखेड 27,051 13,619
पुसद 39,170 24,062
दारव्हा 21,352 8,546
पांढरकवड़ा 18,534 8,192
नेर नबाबपुर 17,723 8,605
ढाणकी 10,637 3,071
कुल 2,24,309 1,06,347
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com