- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Clean Godavari Bond Listed Nse Kumbh 2027
कुंभमेला 2027 की तैयारी, नासिक का 200 करोड़ का ‘गोदावरी बॉण्ड’ NSE पर सूचीबद्ध
- Written By: आंचल लोखंडे
Godavari Bond Listed: नाशिक महानगरपालिका के 200 करोड़ रुपये के क्लीन गोदावरी बॉण्ड्स को NSE पर सूचीबद्ध किया गया, जो सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण वित्तपोषण उपलब्ध कराएगा।

महाराष्ट्र में बॉण्ड जारी करने वाली तीसरी महानगरपालिका बनी नाशिक
Mumbai-Nashik: नासिक महानगरपालिका ने अपने पहले बॉण्ड इश्यूअन्स के तहत ‘एनएमसी क्लीन गोदावरी बॉण्ड्स’ नामक 200 करोड़ रुपये के बॉण्ड को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) पर सूचीबद्ध कर दिया है। नासिकमनपा, महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचा विकास के लिए बॉण्ड के माध्यम से वित्त पोषण करने वाली तीसरी मनपा बन गई है। इसे सिंहस्थ कुंभमेला 2027 की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुंबई स्थित एनएसई में आयोजित लिस्टिंग समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बॉण्ड को सूचीबद्ध किया। इस दौरान महाराष्ट्र शासन के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीषकुमार चौहान, कुंभमेला प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण गेडाम, कुंभमेला आयुक्त शेखर सिंह, मनपा आयुक्त मनीषा खत्री सहित विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
निवेशकों का शानदार प्रतिसाद
मनपा आयुक्त मनीषा खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इश्यू में 100 करोड़ रुपये का बेस इश्यू था जिसे संस्थागत निवेशकों से 3.95 गुना अधिक प्रतिसाद मिला। यह नासिक महानगरपालिका के विकास कार्यों पर निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
णमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
Glimpses from the ceremony where the Nashik Municipal Corporation’s ‘NMC Clean Godavari Bonds’ were officially listed on the National Stock Exchange with the ceremonial ringing of the bell… नाशिक महानगरपालिकेच्या ‘एनएमसी क्लीन गोदावरी बाँड्स’चे नॅशनल स्टॉक एक्सचेंजमध्ये… pic.twitter.com/CUOfAvk82B — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 3, 2025
निधि का उपयोग
जुटाई गई राशि का उपयोग सिंहस्थ कुंभमेला 2027 की पृष्ठभूमि में प्रमुख परियोजनाओं के लिए किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
- रामझूला पैदल यात्री पुल का निर्माण
- कालाराम मंदिर परिसर में वेंडिंग प्लाजा और आधारभूत विकास
- कापलेश्वर मंदिर के आसपास सुविधाओं का विकास
- पंचवटी, सातपूर और नासिकपश्चिम क्षेत्रों में सीवरेज नेटवर्क सुधार
- मनपा आयुक्त मनीषा खत्री का बयान
ये भी पढ़े: ईवीएम सुरक्षा बनी सिरदर्द, मतदान के बाद कई जगहों पर हंगामा
NMC क्लीन गोदावरी बॉण्ड की सफल लिस्टिंग
उन्होंने कहा कि 200 करोड़ रुपये के इस बॉण्ड की लिस्टिंग नासिक की विकास यात्रा में एक नया अध्याय है। इस निधि का उपयोग सड़कों, जल आपूर्ति, स्वच्छता और कुंभमेला संबंधित आवश्यक सुविधाओं के निर्माण में किया जाएगा। यह नवाचारपूर्ण वित्तपोषण, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
Nashik clean godavari bond listed nse kumbh 2027
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














