लासलगाव मंडी में सरकारी प्याज खरीदी ठप, लाइसेंसधारी संस्थाएं भी नहीं हुईं सक्रिय
Onion Procurement: लासलगाव और विंचूर की मुख्य मंडियों में नाफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से सरकारी प्याज खरीदी शुरू नहीं हो सकी है। निफाड उप-बाजार में 30 क्विंटल प्याज की खरीदी हुई।
- Written By: आंचल लोखंडे
Niphad Sub Market (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Lasalgaon Onion Market: सरकार द्वारा घोषित नीति के अनुसार, आज लासलगाव बाजार समिति के निफाड स्थित उप-बाजार परिसर में एक ट्रैक्टर प्याज की खरीदी 1580 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई लेकिन, लासलगांव और विंचूर के मुख्य विपणन परिसरों में नाफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से प्याज की आधिकारिक खरीदी आज शुरू नहीं हो सकी है।
बाजार समिति का मानना है कि यदि लासलगाव और विंचूर मुख्य परिसरों में सरकारी खरीदी सुचारू रूप से शुरू होती है, तो प्याज की नीलामी में एक प्रतिस्पर्धी माहौल बनेगा। इससे प्याज के दामों में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक का उछाल आ सकता है। इसी के मद्देनजर लासलगाव बाजार समिति मुख्य परिसरों में जल्द से जल्द खरीदी शुरू कराने के लिए प्रयासरत है।
सरकारी खरीदी नहीं शुरू होने से बाजार में अनिश्चितता
बाजार समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाफेड के लिए प्याज खरीदी करने हेतु चार प्रमुख सहकारी संस्थाओं ने लासलगाव बाजार समिति से बाकायदा व्यापार लाइसेंस (अनुज्ञप्ति) प्राप्त किया है। इन पंजीकृत संस्थाओं में राजूरकर कृषि बहुउद्देशीय सेवा सहकारी संस्था मर्यादित (रसलपुर, तालुका- निफाड), वैष्णवी अटल नवोन्मेषी सहकारी संस्था मर्यादित (विंचूर), ओमकार बहुउद्देशीय सहकारी संस्था मर्यादित (जलगांव, तालुका- निफाड) और कृषि साधना महिला कृषि उपज उत्पादक खरीद-बिक्री एवं प्रसंस्करण सहकारी संस्था मर्यादित (विंचूर, तालुका- निफाड) शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में बाल कटवाना और दाढ़ी बनवाना हुआ महंगा, 20% बढ़े दाम, जानें सैलून के नए रेट्स
सरकारी खरीदी का इंतजार जारी
इन चार अधिकृत संस्थाओं में से केवल निफाड उप-बाजार परिसर में राजूरकर कृषि बहुउद्देशीय सेवा सहकारी संस्था मर्यादित (रसलपुर) द्वारा सक्रियता दिखाते हुए एक किसान से मात्र 30 क्विंटल प्याज की खरीदी की गई, जबकि शेष मुख्य परिसरों में सन्नाटा पसरा रहा।
