In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Farmers Adamant On Loan Waiver Protest Against Goverment Nashik Farmers Hoisted Black Flags On Houses And Farms
कर्जमाफी के वादे पर सरकार खामोश… नासिक में किसानों का आंदोलन, घर-खेतों पर लहराए काले झंडे
Nashik News: नासिक में किसानों ने कर्जमाफी की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। घरों और खेतों पर काले झंडे फहराए जा रहे हैं और चेतावनी दी गई है कि वादा पूरा न हुआ तो विरोध और उग्र होगा।
- Written By: सोनाली चावरे
Updated On:
Sep 15, 2025 | 12:18 PM

नासिक में किसानों ने विरोध प्रदर्शन (pic credit; social media)
Farmers protest in Nashik: विधानसभा चुनाव में किया गया कर्जमाफी का वादा अब किसानों के गले की हड्डी बन गया है। सरकार की खामोशी और बैंकों की वसूली कार्रवाई ने किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है। नाराज किसानों ने अब विरोध का नया रास्ता अपनाया है। रविवार से नाशिक के गांवों में घरों और खेतों पर काले झंडे लहरने लगे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा नहीं होती, आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
नासिक जिले के निफाड़ तहसील से शुरू हुआ यह आंदोलन तेजी से थेरगांव, शिरसगांव और वडाली जैसे इलाकों में फैल गया। हजारों की संख्या में किसानों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। ओझर में आयोजित एक अधिवेशन में किसानों ने 10 प्रस्ताव पारित किए और साफ कहा कि अगर सरकार पीछे हटती रही तो आंदोलन और उग्र होगा।
अधिवेशन में जयराम मोरे, सोमनाथ झाल्टे, गोरख जाधव और सोमनाथ सहाने समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष भगवान बोराडे और मोतीराम पाटील ने आह्वान किया कि जिले का हर कर्जदार किसान अपने घर और खेत पर काला झंडा फहराए।
नासिक जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक पर इस समय करीब 2300 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। अगस्त में बैंक ने ऋण पुनर्भुगतान योजना लागू की थी, जिसमें 56,700 बकायादारों के नाम शामिल थे। इनमें से 45,000 किसान जून 2022 से पहले का कर्ज लेकर बैठे हैं। बैंक का कहना है कि वह किसानों को राहत देने के लिए प्रयासरत है, लेकिन किसान संगठन इसे एक बोझिल योजना बता रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि इस योजना के तहत उन्हें दोगुना भुगतान करना पड़ेगा, जो पहले से संकट से जूझ रहे किसानों के लिए असंभव है। किसानों की मांग है कि उनके सातबारा उतारे को शून्य किया जाए और सरकार चुनावी वादे के अनुसार कर्जमाफी की घोषणा करे।
किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप ले सकता है। फिलहाल नाशिक जिले के गांवों में लहराते काले झंडे साफ तस्वीर बयां कर रहे हैं कि किसान अब किसी आश्वासन से मानने वाले नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शिष्टाचार भेंट या घर वापसी का रास्ता? शरद पवार और तटकरे की मुलाकात से महायुति में बढ़ी बेचैनी
अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश
भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers adamant on loan waiver protest against goverment nashik farmers hoisted black flags on houses and farms
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 15, 2025 | 12:18 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMलाडली बहना योजना: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, जानें आसान स्टेप्स
May 12, 2026 | 10:37 PMRetail Inflation: आम आदमी को झटका! अप्रैल में 3.48% पर पहुंची खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा खेल
May 12, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














