-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Electricity Water Shortage Made Farmers Lives Miserable Loadshedding Became A Headache
बिजली-पानी की किल्लत ने किसानों का जीवन बनाया दुखमय, सिरदर्द बना लोडशेडिंग
- Written By: दिपक.पांडे

File Photo
सटाणा : बागलाण तहसील में महावितरण कंपनी (Mahavitaran Company) की ओर से की जा रही लोडशेडिंग (Loadshading) यहां के किसानों के लिए सिरदर्द बन गई है। यहां जारी अनियमित भारनियमन, लगातार हो रही बिजली कटौती (Power Cut), खराब स्थिति वाले ट्रान्सफॉर्मर (Transformers) और क्षमता से ज्यादा भार झेल रहे विद्युत संयंत्र के कारण तहसील में बिजली और पानी दोनों सुविधाओं को प्रभावित कर रहा है।
बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के कारण फसलों को पानी नहीं मिल रहा है। पानी के अभाव में तहसील की फसलें तो प्रभावित हो रही है, साथ ही यहां के फल बागों पर भी असर पड़ रहा है। महावितरण की ओर से तहसील में आठ बिजली आपूर्ति करके यहां के किसानों और सर्वसामान्य जनता को राहत दी जाए, ऐसी मांग बागलाण की पूर्व विधायक तथा राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका चव्हाण ने मुख्य अभियंता से की है।
सम्बंधित ख़बरें
12 घंटे बिजली की मांग पर किसानों का महावितरण कार्यालय घेराव, 1 अगस्त को रास्ता रोको की चेतावनी
Amravati News: महावितरण के स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बड़ी बचत, तीन महीने में 2 करोड़ से ज्यादा की राहत
Yavatmal News: 24 घंटे बिजली गुल रहने पर विरोध, ढाणकी के नागरिकों की शिकायत के बाद अधिकारी पर कार्रवाई
पुणे मनपा में 15 लाख की 100 LED लाइटें चोरी, FIR में दिखाई सिर्फ 2.60 लाख की कीमत; उठ रहे गंभीर सवाल
तहसील में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब स्थिति में हैं, बार-बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया जाता। कई ट्रांसफार्मर तो ये बेचारा, काम के बोझ का मारा की कहावत को चरितार्थ करते नजर आ रहे हैं। ज्यादा बोझ के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जलने और बिजली गुल होने की बात सामने आती है, इसके अलावा एमएसईडीसीएल से अनिवार्य वसूली कर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति घंटा लोडशेडिंग की जा रही है जो कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है।
बागलाण तहसील पूरे राज्य में कृषि क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है। इस तहसील में प्याज, मक्का, अनार, अंगूर, सब्जी, टमाटर का उत्पादन आदि मात्रा में किया जाता है, यदि इन फसलों को समय पर पानी मिल जाए तो किसानों को गुणवत्तापूर्ण उपज मिल सके, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। कई जगह बिजली आपूर्ति न होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
Electricity water shortage made farmers lives miserable loadshedding became a headache
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














