- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Eknath Shinde Prepares Shiv Sena For Local Body Elections In Nashik
निकाय चुनावों के लिए शिंदे सेना तैयार, जीत के लिए बनाया मास्टरप्लान
स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाशिक में शिवसेना (शिंदे गुट) के बूथ प्रमुखों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

एकनाथ शिंदे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nashik News: आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) की बूथ प्रमुखों की कार्यशाला और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में संपन्न हुई। त्र्यंबक रोड स्थित डेमोक्रेसी बैंक्वेट हॉल में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे। पार्टी में फूट के बाद महानगरपालिका, नगरपालिका, नगर पंचायत, जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव होने हैं।
इन चुनावों में पार्टी का वर्चस्व स्थापित करने के लिए बैठक में कार्यकर्ताओं को माइक्रो प्लानिंग (सूक्ष्म योजना) के गुर सिखाए गए। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने का मंत्र दिया। बैठक में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) के संपर्क प्रमुख भाऊसाहेब चौधरी, मंत्री दादा भुसे, पूर्व सांसद हेमंत गोडसे, विधायक सुहास कांदे, विजय करंजकर, अजय बोरस्ते, विलास शिंदे और शिवसेना महानगर प्रमुख प्रवीण तिदमे सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।
ठाकरें बंधु भी आ रहे साथ
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर ठाकरे बंधुओं की बढ़ती नजदीकियां सुर्खियों में हैं। लंबे समय से अलग-अलग रास्तों पर चल रहे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे रविवार (5 अक्टूबर) को एक पारिवारिक कार्यक्रम में साथ दिखाई दिए। यह कार्यक्रम शिवसेना सांसद संजय राउत के पोते के नामकरण का था, जो मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एमसीए क्लब में आयोजित हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
अनंत अंबानी के बर्थडे पर चमका बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मुंबई में दिखा खास नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
Birthday: सीएम से केंद्रीय मंत्री तक का सफर, नारायण राणे की राजनीति, जिसने महाराष्ट्र की सत्ता हिला दी
पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की जंग: 21 अप्रैल से महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Sambhajinagar: पेट्रोल पंप पर युवती की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या; कचनेर गांव से आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात ‘शक्ति’, महाराष्ट्र के कई इलाकों में अलर्ट जारी, जानें कहां कितना खतरा
इस मौके पर उद्धव ठाकरे अपने परिवार- पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ पहुंचे, जबकि मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी अपनी पत्नी शर्मिला ठाकरे के साथ वहां मौजूद थे।
Eknath shinde prepares shiv sena for local body elections in nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अनंत अंबानी के बर्थडे पर चमका बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मुंबई में दिखा खास नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
Apr 10, 2026 | 07:04 AMBirthday: सीएम से केंद्रीय मंत्री तक का सफर, नारायण राणे की राजनीति, जिसने महाराष्ट्र की सत्ता हिला दी
Apr 10, 2026 | 07:00 AMSatish Kaul Punjabi Cinema: महाभारत के इंद्रदेव ने दिलाया सतीश कौल को पहचान, फिर भी अंतिम समय में रहे दुखी
Apr 10, 2026 | 06:57 AMनवभारत निशानेबाज: चुनाव आयोग के पास मौजूद शक्ति, CEC ज्ञानेश कुमार ने दिखाई सख्ती
Apr 10, 2026 | 06:53 AMWorld Homoeopathy Day: कैसे हुआ होम्योपैथी का जन्म? जानें उस खोज के बारे में जिसने चिकित्सा जगत को चौंका दिया
Apr 10, 2026 | 06:33 AMAyesha Takia Career: खूबसूरती के चक्कर में विवादों में आईं आयशा टाकिया, फिर ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी से जीता दिल
Apr 10, 2026 | 06:20 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 अप्रैल LIVE: आज नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ
Apr 10, 2026 | 06:19 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM












