- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Cyclone Shakti Imd Issues Alert In Several Areas Of Maharashtra
तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात ‘शक्ति’, महाराष्ट्र के कई इलाकों में अलर्ट जारी, जानें कहां कितना खतरा
- Written By: आकाश मसने
Cyclone Shakti Updates: मौसम विभाग ने चक्रवात शक्ति को लेकर अलर्ट जारी किया है। मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में 8 अक्टूबर तक हल्की बारिश की संभावना है। वहीं मराठवाड़ा और विदर्भ में भारी बारिश के आसार है।

बारिश (सोर्स: AI)
Cyclone Shakti Impact In Maharashtra: महाराष्ट्र में चक्रवात ‘शक्ति’ के असर को लेकर जारी अलर्ट के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को अपने पूर्वानुमान में बदलाव करते हुए कहा कि राज्य की राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में अब भारी या मध्यम बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने पहले चेतावनी जारी करते हुए शहर और तटीय इलाकों को सतर्क रहने की सलाह दी थी, लेकिन नवीनतम अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में केवल हल्की या छिटपुट बारिश की संभावना है।
आईएमडी ने बताया कि मुंबई में 8 अक्टूबर तक हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हो सकती है। इससे पहले, चक्रवात ‘शक्ति’ के कारण मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी थी, जिसके चलते प्रशासन ने तटीय इलाकों में एहतियाती कदम उठाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra 11th Admission: महाराष्ट्र 11वीं की पहली अलॉटमेंट लिस्ट कल; जानें कैसे करें कॉलेज में प्रवेश पक्का
रात 11:25 के बाद राम भरोसे नवी मुंबई: वाशी-ठाणे मार्ग पर ट्रेनों की कमी से हजारों मुसाफिरों की बढ़ी मुश्किले
हिंगोली में एम्बुलेंस को डीजल न मिलने से गर्भस्थ शिशु की मौत, मंत्री अबिटकर ने किया मामले की जांच का वादा
अगले कुछ घंटों में मौसम लेगा करवट! धूलभरी आंधी के साथ बारिश-तूफान का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
तटीय इलाकों में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलेंगी हवा
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो कभी-कभी 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। हालांकि, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि हवा की रफ्तार चक्रवात की तीव्रता पर निर्भर करेगी।
राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम का प्रभाव भिन्न रहेगा। मराठवाड़ा और पूर्वी विदर्भ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है, क्योंकि स्थानीय नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।
मराठवाड़ा में कैसा होगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Thunderstorm accompanied with lightning, light to moderate rain with gusty winds 30-40 kmph very likely to occur at isolated places in the districts of Madhya Maharashtra and Marathwada.
तपशीलवार जिल्हानिहाय हवामान अंदाज व चेतावणीसाठी कृपयाhttps://t.co/jw7yrf8Es5 भेट घ्या. pic.twitter.com/rknkDWwFrS — Regional Meteorological Center,Mumbai (@RMC_Mumbai) October 5, 2025
यह भी पढ़ें:- अमित शाह ने फडणवीस-शिंदे और पवार को कहा ‘बनिया’, बोले- इन तीनों ने मिलकर…
विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवात ‘शक्ति’ वर्तमान में अरब सागर के ऊपर बना हुआ है, लेकिन इसका केंद्र महाराष्ट्र के तट से दूर है। इसके चलते मुंबई और कोकण क्षेत्र में गंभीर असर की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने की अपील की है। प्रशासन ने भी आपदा प्रबंधन दलों को तैयार रखा है ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
कुल मिलाकर, मुंबईकरों के लिए यह राहत की खबर है कि चक्रवात ‘शक्ति’ का असर सीमित रहेगा, और शहर में सामान्य जनजीवन पर इसका बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Cyclone shakti imd issues alert in several areas of maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














