- Hindi News »
- Latest News »
- Uddhav Thackeray Will Protest For Compensation For Farmers Bjp Called It Drama
उद्धव ठाकरे करेंगे किसान मुआवजे के लिए आंदोलन, बीजेपी मंत्री बोले- ‘ये मगरमच्छ के आंसू हैं’
Uddhav Thackeray Protests for Farmers: महाराष्ट्र में किसानों के मुआवजे को लेकर सियासत गरमा गई है। उद्धव ठाकरे आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं, जबकि बीजेपी ने इसे 'मगरमच्छ के आंसू' करार दिया।
- Written By: सोनाली चावरे

उद्धव ठाकरे (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में किसानों के मुआवजे को लेकर सियासत तेज हो गई है। देशभर में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर मुआवजे का ऐलान कर रही हैं, लेकिन महाराष्ट्र में विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में है।
शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे किसानों के मुआवजे के लिए आंदोलन करने की योजना बना रहे हैं। पार्टी का कहना है कि किसानों को समय पर मुआवजा मिलना चाहिए और सरकार को इसे शीघ्र पूरा करना होगा। वहीं, इस पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है।
बीजेपी नेता और मंत्री गिरीश महाजन ने उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा, “यह सब मगरमच्छ के आंसू हैं। सत्ता में अलग, विपक्ष में अलग बात करने वाले नेता किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। कोविड के समय भी जब हजारों लोग मर रहे थे, उद्धव जी घर पर बैठकर कंप्यूटर पर देखते रहे। अब किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
रविवार को मुंबई लोकल प्रभावित, मध्य रेल के ‘इन’ लाइनों पर मेगा ब्लॉक
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: शहीद पुलिसकर्मियों के वारिसों को मिली सीधी नियुक्ति, जारी हुआ आदेश
अमरावती की 56 जल परियोजनाओं में केवल 50.96% पानी शेष, गर्मी में जलसंकट की आशंका
‘गद्दार’ वाले बयान पर कुणाल कामरा की दो टूक, एकनाथ शिंदे से माफी मांगने से किया साफ इनकार, कहा- ये मेरा पेशा
महाजन ने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे का किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। “मेरी पार्टी, मेरा कॉर्पोरेशन, मेरी दुकान। ढाई साल तक न मंत्रालय की सीढ़ियां चढ़ीं, न विधानभवन आए। अब किसानों के नाम पर आंदोलन कर रहे हैं।”
इसे भी पढ़ें- उद्धव ने किया असली शिवसेना का दावा, शिंदे गुट की शाइना एनसी ने ठाकरे पर किया पलटवार
वहीं, महाजन ने वर्तमान सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार किसानों के साथ खड़े हैं। सरकार किसानों का पंचनामा तेजी से कर रही है और जैसे-जैसे काम पूरा हो रहा है, मुआवजे की रकम किसानों के खातों में डाली जा रही है। महाजन का कहना है कि दिवाली तक सभी किसानों को राहत मिल जाएगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि किसानों के लिए समय पर मुआवजा और उचित मदद सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। विपक्ष का आंदोलन इस मामले में प्रशासनिक जवाबदेही और समयबद्ध कार्यवाही पर जोर देने की दिशा में है।
राजनीतिक पारा चढ़ने के बावजूद, किसानों की भलाई और उनके नुकसान की भरपाई अब भी सबसे अहम मुद्दा बना हुआ है। जनता और किसान दोनों ही चाहते हैं कि राहत जल्द पहुंचे और प्राकृतिक आपदा के कारण हुई क्षति का उचित मुआवजा मिले।
Uddhav thackeray will protest for compensation for farmers bjp called it drama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर को बड़ा झटका….ओवैसी के बाद अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ा साथ; दिया इस्तीफा
Apr 10, 2026 | 07:26 PMरविवार को मुंबई लोकल प्रभावित, मध्य रेल के ‘इन’ लाइनों पर मेगा ब्लॉक
Apr 10, 2026 | 07:25 PMपीरियड्स पर बयान देकर विवादों में घिरीं Sreeleela, ‘बहाना नहीं’ वाले कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास
Apr 10, 2026 | 07:23 PMIPL 2026 के दौरान LSG का बड़ा ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी की जगह George Linde को किया शामिल
Apr 10, 2026 | 07:19 PMईरान-अमेरिका युद्धविराम के बीच लेबनान में तबाही, भारत ने जताई गहरी चिंता; जानें क्या कुछ कहा
Apr 10, 2026 | 07:03 PMLIVEIPL 2026 RR vs RCB Live: टेबल टॉपर बनने के लिए होगी राजस्थान और बेंगलुरु के भिड़ंत, बारिश के कारण टॉस में देरी
Apr 10, 2026 | 06:46 PMमथुरा बोट हादसे पर PMO ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट; समाजवादी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 10, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM













