- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Cm Devendra Fadnavis Statement In Triyambkeshwar
त्र्यंबकेश्वर में Fadnavis का बयान: विकास का विजन लेकर आया हूं, आलोचना करने नहीं
CM Devendra Fadnavis ने त्र्यंबकेश्वर में चुनावी सभा में विकास विजन पेश किया। कुंभ, पानी, सड़क, कचरा प्रबंधन और शहर की पवित्रता बनाए रखने पर जोर देते हुए नागरिकों से समर्थन मांगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
CM Devendra Fadnavis In Nashik: नासिक जिले की 2 तहसीलों त्र्यंबकेश्वर और इगतपुरी नगर परिषदों के अध्यक्ष और नगरसेवक पदों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के प्रचार के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की त्र्यंबकेश्वर में एक सभा संपन्न हुई।
इस अवसर पर, फडणवीस ने कहा कि वह यहां किसी पर आलोचना करने नहीं आए हैं, बल्कि त्र्यंबकेश्वर के अगले 5 वर्षों के लिए दृष्टिकोण लेकर आए हैं। उन्होंने कहा आपको पता है कि मां गोदावरी हमारी संस्कृति की वाहक हैं।
गंगा और गोदावरी के तट पर ही हमारी सनातन संस्कृति सखड़ी हुई है और आज इस सनातन संस्कृति को दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति के रूप में देखा जाता है। सनातन संस्कृति में त्र्यंबकेश्वर के ज्योतिर्लिंग का महत्व अद्वितीय है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह बेअसर: बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद कर्मचारी नदारद, नागरिक सेवाएं ठप
होली स्पेशल: कोंकण के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेनें; एलटीटी-मडगांव और दिवा-चिपलुन के बीच मिलेगी विशेष सेवा
मुंबई ईस्ट-वेस्ट लिंक वाले बेलासिस पुल का देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन, बदला नाम, जानिए खास बातें
अजित पवार विमान हादसा: विधान परिषद सभापति ने सरकार को दिए तथ्य पेश करने के निर्देश; CBI जांच और FIR की मांग
देश में महाराष्ट्र एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां 5 ज्योतिर्लिंग हैं और त्र्यंबकेश्वर जैसा एक आद्य ज्योतिर्लिंग है, जहां से मां गोदावरी ने प्रकट होकर हमें आशीर्वाद दिया है। यह वास्तव में वह पुण्यभूमि है, जहां मां गोदावरी ने भूमि को सुजलाम सुफलाम बनाने के लिए अवतरण किया।
मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि में आज इस भूमि पर आया हूं, जो प्रभु श्री राम के चरणों के स्पर्श से, हनुमान के विचारों से और सीता मां तथा प्रभु लक्ष्मण के चरणों के स्पर्श से पावन हुई है।
आगे उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि हमने त्र्यंबकेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए कैलाश घुले जैसा एक उच्च शिक्षित उम्मीदवार दिया है। वह अनुभवी हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने पहले भी कई कुंभमेले देखे हैं और वह मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी हैं। उनके पास हर काम के लिए एक विजन है।
सपनों के त्र्यंबकेश्वर को तैयार करने के लिए वोट दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं किसी पर आलोचना करने नहीं आया हूं, बल्कि इसलिए आया हूं कि कुंभ के कारण पूरी दुनिया के लोग नाशिक और त्र्यंबकेश्वर आने वाले हैं। यहां सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोग आएंगे।
इसलिए, हमारी नगरी को सुरक्षित रखने के लिए और भविष्य में त्र्यंबकेश्वर नगरी आने पर एक पवित्रता महसूस होनी चाहिए, यहां के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं, पीने के पानी की समस्या, कचरा प्रबंधन, सीवेज व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को हल करके, फडणवीस ने अपील की कि यहां के सामान्य व्यक्ति का जीवन स्तर बढ़ाने और आपके सपनों के त्र्यंबकेश्वर को तैयार करने के लिए वोटों के रूप में हमें आशीवांद दें।
ये भी पढ़ें :- Raj Thackeray को धमकी वाला ठाणे वीडियो वायरल, एक ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
यहां किसी को विस्थापित करने नहीं आए
- उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर भी बात की, कहा कि हमारे विरोधी नकारात्मक प्रचार करते हुए कहते हैं कि कुंभ के नाम पर आपका घर तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मुझे स्पष्ट रूप से कहना है कि हम यहां किसी को विस्थापित करने नहीं आप है।
- हमे सभी की सख्थ लेकर काम करना है, हमने कुंभ के लिए पीने के पानी की योजना ली है, लेकिन हमारा प्रयास है कि त्र्यंबकेश्वर के लोगों को बारह महीने, 24 घंटे पानी मिल सके।
- हमारा प्रयास है कि कुशावर्त कुंड का पानी स्वच्छ होना चाहिए, यहां की सड़कें अच्छी होनी चाहिए और उन पर गड्ढे नहीं होने चाहिए। हमारे पास नगर परिषद चलाने का अनुभव रखने वाला नेतृत्व है।
- अपनी अगली पीढ़ी का भविष्य संवारने और त्र्यंबकेश्वर को एक सुंदर शहर बनाने के लिए उन्हें एक मौका दें।
Cm devendra fadnavis statement in triyambkeshwar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMरिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ का बड़ा धमाका, प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़े यश!
Feb 26, 2026 | 10:04 PMENG vs NZ Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग! जानें कब, कहां व कैसे देख सकते हैं इंग्लैंड-न्यूजीलैंड महामुकाबला?
Feb 26, 2026 | 10:00 PMजर्मनी से जाना था इंग्लैंड मगर लौटे लखनऊ…केशव मौर्य को UK ने नहीं दिया वीजा, यूपी में बढ़ी सियासी हलचल!
Feb 26, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














