- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- After Hindi Being Made Compulsory Now A Dress Code For Teachers Education Minister Dada Bhuse Announced
Maharashtra News: हिंदी की अनिवार्यता के बाद अब टीचर्स के लिए ‘ड्रेस कोड’, शिक्षा मंत्री दादा भूसे ने दिए संकेत
महाराष्ट्र सरकार शिक्षा विभाग का कायाकल्प करने की दिशा में हर संभव प्रयास करने में जुटी है। हिंदी भाषा की अनिवार्यता के तुरंत बाद अब एक और आदेश जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार अब सरकारी टीचर्स के लिए एकसमान ड्रेस क
- Written By: आंचल लोखंडे

हिंदी की अनिवार्यता के बाद अब टीचर्स के लिए 'ड्रेस कोड'।
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार शिक्षा विभाग का कायाकल्प करने की दिशा में हर संभव प्रयास करने में जुटी है। हिंदी भाषा की अनिवार्यता के तुरंत बाद अब एक और आदेश जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार अब सरकारी टीचर्स के लिए एकसमान ड्रेस कोड प्लान कर रही है। शिक्षा मंत्री दादाजी भूसे ने एक कार्यक्रम में सरकार की इस नई योजना के संकेत दिए। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचर्स के लिए ड्रेस कोड लागू हो चुका है। हिमाचल प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी टीचर्स के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। मालेगांव में एक स्कूल के कार्यक्रम में प्रदेश के शालेय शिक्षा मंत्री दादाजी भूसे ने यह बयान दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री दादाजी भूसे ने कहा कि आपके गांव और स्कूल के पूरे स्टाफ का अभिनंदन करना है। क्योंकि आप एक यूनिफॉर्म में नजर आने वाले हैं। शिक्षक और शिक्षिकाएं सब एक यूनिफॉर्म में, ड्रेस कोड में हैं। आप सभी को देखकर में घोषणा करता हूं कि हम राज्यव्यापी ड्रेस कोड लागू करेंगे। शिक्षा अधिकारी साहब, अब हमारे शिक्षकों को भी यूनिफॉर्म में आना पड़ेगा और परेशान न हों, इस व्यवस्था के लिए हम निधि भी देंगे। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश इस मामले में आगे निकल चुका है।
कुछ हद तक हिमाचल प्रदेश कि शिक्षा निती को करेंगे फॉलो
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचर्स के जींस, टी-शर्ट और रंग-बिरंगे कपड़े पहनने पर बैन लग गया है। अब सरकारी स्कूलों के टीचर्स ड्रेस कोड में दिखाई देंगे। काफी लंबे समय और प्रयास के बाद कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने ड्रेस कोड लागू करने का आदेश जारी किया है। 17 अप्रैल 2025 को हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सुनील वर्मा ने यह आदेश जारी किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar: प्रमाणपत्र के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ACB की कार्रवाई; प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार
मलकापुर में 9 लाख के जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़; पुलिस पर हमले की कोशिश, 4 गिरफ्तार और एक आरोपी फरार
चंद्रपुर: भाजपा में बयानबाजी तेज, जोरगेवार का मुनगंटीवार पर पलटवार
गड़चिरोली: डीबी दस्ते की बड़ी कार्रवाई; 10.47 लाख की अवैध शराब और वाहन जब्त, एक गिरफ्तार और दो आरोपी फरार
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
ड्रेस कोड फॉलो करें, लेकिन अनिवार्य नहीं
आदेशों में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को ड्रेस कोड फॉलो करना है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है। स्कूल स्वेच्छा से टीचर्स पर ड्रेस कोड लागू कर सकते हैं। क्योंकि छात्र शिक्षकों को रोल मॉडल के रूप में देखते हैं। अक्सर छात्र शिक्षकों के पहनावे और व्यवहार को कॉपी करते हैं। शिक्षकों की ड्रेसिंग, व्यवहार और छवि का उनके मन पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
हिमाचल में क्या रहेगा ड्रेस कोड?
आदेशों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात पुरुष शिक्षक फॉर्मल पैंट और शर्ट पहनेंगे। महिला शिक्षक दुपट्टे के साथ सलवार-कमीज, साड़ी, चूड़ीदार सूट या फॉर्मल वेस्टर्न ड्रेस पहन सकती हैं। महरून या नीले रंग के ब्लेजर, शूज पहन सकती हैं। मौसम की स्थिति के अनुसार भी टीचर्स ड्रेस कोड को फॉलो कर सकते हैं।
कैसा होगा ड्रेस कोड
शिक्षा मंत्री दादाजी भूसे के संकेतों के बाद अब सभी शिक्षकों को यह सवाल पड़ा है कि इस एकसमान ड्रेस कोड का रंग क्या होगा, कैसा होगा यह ड्रेस कोड। यह तो अब शिक्षा विभाग ही तय करेगा, जो देखना होगा।
After hindi being made compulsory now a dress code for teachers education minister dada bhuse announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Health Tips: दांत दर्द ने छीन ली है रातों की नींद? आजमाएं ये 5 जादुई घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम
Apr 10, 2026 | 08:46 AMSamay Raina Video: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ से मचाई धूम, सोशल मीडिया पर छाए
Apr 10, 2026 | 08:45 AMबारामती में चुनावी संग्राम, कांग्रेस के हटते ही 30 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस, मैदान में बचे अब 23 दावेदार
Apr 10, 2026 | 08:39 AMSambhajinagar: प्रमाणपत्र के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ACB की कार्रवाई; प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार
Apr 10, 2026 | 08:38 AMDhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर मंदी का असर, ‘धुरंधर 2’ के लिए 1100 करोड़ का रास्ता हुआ मुश्किल
Apr 10, 2026 | 08:32 AMपुरानी लस्सी छोड़िए! ट्राई करें ये 7 नए फ्लेवर्स जो देंगे इंस्टेंट एनर्जी, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी का राज
Apr 10, 2026 | 08:29 AMईरान-अमेरिका के बाद रूकेगी रूस-यूक्रेन की जंग, सीजफायर के लिए तैयार हुए पुतिन-जेलेंस्की, क्रेमलिन ने किया ऐलान
Apr 10, 2026 | 08:29 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM













