Lock Upp 2: 'मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा...' लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा

Harshad Chopda Lock Upp 2: लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे द्वारा शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को लव बर्ड्स कहे जाने पर बवाल खड़ा हो गया। हर्षद के तीखे तेवर देख अपूर्वा मखीजा ने उन्हें कबीर सिंह कह डाला।
Harshad Chopda Lock Upp 2
शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Lock Upp Season 2:  रियलिटी शो लॉकअप-2 का माहौल इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। शो के अंदर हर दिन नए समीकरण बन रहे हैं और नए विवाद सामने आ रहे हैं। इस सब के बीच वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर अपूर्वा मखीजा की दस्तक ने शो की गर्मी को और बढ़ा दिया है। अपूर्वा के आते ही घर के सदस्यों में फुटेज पाने की होड़ सी मच गई है। इसी दौरान एक ऐसा किस्सा घटा जिससे जाने-माने एक्टर हर्षद चोपड़ा का गुस्से से लाल हो गए।

दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब शिल्पा शिंदे ने बातचीत के दौरान हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते पर टिप्पणी की। शिल्पा ने दोनों को बार-बार लव बर्ड्स कहना शुरू कर दिया। यह बात हर्षद को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उनका पारा चढ़ गया। आमतौर पर शांत दिखने वाले हर्षद ने इस पर अपनी सख्त आपत्ति जताई। हर्षद ने साफ शब्दों में कहा कि हर रिश्ते को इस तरह की नजर से देखना सही नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दो लोगों के बीच सिर्फ दोस्ती नहीं हो सकती।

शिवांगी जोशी ने भी दिया करारा जवाब

इस बहसबाजी में शिवांगी जोशी ने भी चुप रहना सही नहीं समझा। उन्होंने भी शिल्पा शिंदे की इस सोच पर अपनी निराशा जताई। शिवांगी का कहना था कि सोच में ही खराबी हो तो इंसान को हर जगह गलत ही नजर आता है।

दोनों कलाकारों ने स्पष्ट किया कि उनके बीच केवल एक अच्छी और साफ-सुथरी दोस्ती का रिश्ता है। इस बात को लव एंगल का नाम देना पूरी तरह से गलत है। हर्षद और शिल्पा के बीच हुई इस तीखी बहस ने घर के बाकी सदस्यों को भी हैरान कर दिया।

अपूर्वा मखीजा को भाया हर्षद का यह रूप

इस पूरे हंगामे के बीच वाइल्ड कार्ड से आई अपूर्वा मखीजा सब कुछ चुपचाप देख रही थीं। हर्षद का यह आक्रामक रवैया देखकरअपूर्वा तुरंत इसकी तुलना फेमस फिल्मी किरदार से कर दी।

अपूर्वा ने मजाकिया और हैरान करने वाले अंदाज में कहा कि उन्हें हर्षद के अंदर कबीर सिंह दिखाई दे रहा है। हर्षद के इस अप्रत्याशित गुस्से ने लॉकअप-2 में एक नया मोड़ ला दिया है। दर्शक भी हर्षद के इस नए तेवर को देखकर काफी चौंक गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com