-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik School Fee Dispute Students Locked Investigation
फीस बकाया होने पर छात्रों को बनाया बंधक, नासिक में स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik Parents Protest: नासिक के एक निजी स्कूल पर फीस बकाया होने के कारण छात्रों को कक्षा से बाहर निकालने, कमरे में बंद करने और परीक्षा से रोकने के आरोप लगे हैं।

स्कूल फीस विवाद (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik School News: स्कूल की फीस समय पर न भरने के कारण विद्यार्थियों को कक्षाओं से बाहर निकालने, एक कमरे में बंद करने, परीक्षा से रोकने और अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप नासिक के एक निजी स्कूल पर लगा है। इस घटना के विरोध में स्वराज्य पार्टी के नेता डॉ. रूपेश हरिश्चंद्र नाठे पाटिल के नेतृत्व में अभिभावकों ने स्कूल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
नवीन नासिक के सभापति बालकृष्ण शिरसाठ द्वारा शिक्षा विभाग के माध्यम से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। अभिभावकों का आरोप है कि फीस बकाया होने के कारण बच्चों को परीक्षा देने से रोका गया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। इससे विद्यार्थी मानसिक रूप से बुरी तरह सहम गए हैं।
शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच का आश्वासन
प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि स्कूल प्रशासन ने फीस न देने पर छात्रों को कक्षा में न बैठने देने का लिखित पत्र भी दिया है। डॉ. रूपेश नाठे पाटिल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री दादा भुसे से शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाने और दोषी स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा की तो नाक कट गई… बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर बोले रोहित पवार; कहा- BJP की डेडलाइन आ गई है
300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
Bhandara News: जमीन के रिकॉर्ड से नाम हटाने का आरोप, न्याय की मांग को लेकर व्यक्ती ने दी आत्महत्या की चेतावनी
ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
ये भी पढ़े: 100 रुपए के इमली बीज 1 लाख में! भोंदूबाबा अशोक खरात ने ऐसे की करोड़ों की कमाई, ED का चौंकाने वाला खुलासा
शिक्षा विभाग करेगा जांच
मामले की सूचना मिलते ही पहुंचे सभापति बालकृष्ण शिरसाठ ने शिक्षा अधिकारी चौधरी के जरिए विस्तृत जांच कराने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। हालांकि, स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुनः उग्र आंदोलन करेंगे।
Nashik school fee dispute students locked investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फीस बकाया होने पर छात्रों को बनाया बंधक, नासिक में स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Aug 03, 2026 | 07:12 PMभाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल
Aug 03, 2026 | 07:12 PMदतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PMडीपफेक से परेशान हुईं श्रुति हासन, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचकर फर्जी वीडियो और तस्वीरों पर लगाई रोक की मांग
Aug 03, 2026 | 06:58 PM2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PMDatia Bypoll Result: नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में डूब गई BJP, दतिया उपचुनाव में करारी हार के 5 बड़े कारण
Aug 03, 2026 | 06:52 PMWorld War 2 के बाद होता सबसे बड़ा हमला! बातचीत से पहले ट्रंप ने ईरान को उकसाया
Aug 03, 2026 | 06:48 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM














