-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik East Vidhansabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
नासिक पूर्व विधानसभा सीट: BJP का पलड़ा भारी, एंटीइनकम्बेंसी महाविकास आघाडी की उम्मीद
- Written By: अनिल सिंह
नासिक पूर्व विधानसभा सीट महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से एक है। महाराष्ट्र इलेक्शन 2024 की अगर बात करें तो इस चुनाव में नासिक पूर्व सीट पर भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी है।

नासिक पूर्व विधानसभा सीट का इतिहास
मुंबई: नासिक पूर्व विधानसभा सीट बीजेपी के लिए अहम है क्योंकि पिछले दो विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां से जीत हासिल की है और अब बीजेपी का टारगेट इस सीट पर हैट्रिक करने का है। पांच अन्य विधानसभा सीटों के साथ यह सीट नासिक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। नासिक भारतीय जनता पार्टी के लिए इसलिए भी हम है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले नासिक के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे।
नासिक में मौजूद तीन विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपनी पकड़ बनाना चाहती है। तो ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस सीट पर इस चुनाव में महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- देवलाली विधानसभा सीट: महाविकास आघाडी का पलड़ा भारी
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
नासिक पूर्व विधानसभा सीट का इतिहास
साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद नासिक पूर्व विधानसभा सीट अस्तित्व में आई। साल 2009 में हुए इस सीट के लिए हुए पहले चुनाव में उत्तमराव ढिकाले ने यहां से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के लिए जीत हासिल की थी। लेकिन 2014 में हुए अगले विधानसभा चुनाव में जनता ने उन पर भरोसा नहीं जताया। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के बालासाहेब सानप पर जनता ने भरोसा जताया। इसके बाद साल 2019 में भी बीजेपी ने सीट से जीत हासिल की। उत्तमराव ढिकाले के बेटे राहुल उत्तम ढिकाले ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 2019 में यहां से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तो ऐसे में यह कहा जा सकता है कि पिछले 10 साल से यह सीट बीजेपी के हाथ है। 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सीट पर हैट्रिक बनाने का प्रयास करती हुई नजर आएगी।
नासिक पूर्व विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
नासिक पूर्व विधानसभा सीट में मतदाताओं की संख्या कुल 3 लाख 50 हजार 810 है। यह पूरा इलाका शहरी इलाका है। यहां 100% शहरी आबादी है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की अगर बात करें तो यहां पर अनुसूचित जाति के 56,551 मतदाता मौजूद हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के 35,336 मतदाता मौजूद हैं। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 11,226 के आसपास है। मतलब सामान्य मतदाताओं की संख्या यहां 70% से अधिक है। तो यह कहा जा सकता है कि यहां की उम्मीदवारों को किसी खास विशेष वर्ग के मतदाताओं को रिझाने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन पिछले 10 साल से बीजेपी इस सीट से जीत रही है। इसलिए बीजेपी का पलड़ा भारी है। अगर एंटी इनकंबेंसी बीजेपी पर हावी हुई तो फिर महाविकास आघाड़ी का उम्मीदवार यहां से जीत सकता है।
Nashik east vidhansabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














