- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik 350 Crore Bank Scam Ed Raids Premises Of Kgs Sugar And Infra Directors
350 करोड़ बैंक घोटाला: KGS शुगर और इंफ्रा के निदेशकों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति जब्त
ED ने 350 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में केजीएस शुगर एंड इंफ्रा कंपनी से जुड़े निदेशकों पर छापेमार कार्रवाई की है। गहनों के साथ 10 लाख के शेयर भी जब्त किये गये है।
- Written By: सोनाली चावरे

बैंक धोखाधड़ाी मामले में ED की छापेमार कार्रवाई
नासिक: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नासिक, कोपरगांव और ठाणे में मेसर्स केजीएस शुगर एंड इंफ्रा कंपनी से जुड़े निदेशकों के व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित ₹350 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में की गई, जिसमें जाली दस्तावेजों का उपयोग करके कर्ज लिया गया था। इन पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया था।
ईडी अधिकारियों के अनुसार, कंपनी ने केनरा बैंक के नेतृत्व वाले एक संघ से धोखाधड़ी करके ₹350 करोड़ से अधिक का कर्ज बैंक से लिया गया। उधार ली गई राशि को फिर अपने फायदे के लिए विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से डायवर्ट किया गया, जिसमें संपत्तियों और लक्जरी संपत्तियों की खरीद शामिल है।
ED, Mumbai has carried out search operations on 23.05.2025 at multiple residential and commercial premises located in Nashik, Kopargaon (Shirdi), and Thane under the provisions of the PMLA, 2002 in connection with an ongoing investigation against M/s KGS Sugar and others in a… pic.twitter.com/FW4uJMd04D — ED (@dir_ed) May 26, 2025
कथित तौर पर कंपनी दिवंगत किसान नेता प्रहलाद पाटिल कराड से जुड़ी हुई है, जिनकी पहल पर इसकी स्थापना की गई थी। बोर्ड के कई सदस्य कराड के परिवार से बताए जाते हैं। कराड अब बंद हो चुकी निफाड़ सहकारी चीनी फैक्ट्री के निदेशक भी थे। इसके बंद होने के बाद, केजीएस शुगर एंड इंफ्रा की स्थापना की गई।
सम्बंधित ख़बरें
किशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
आचार्य प्रशांत ने IIIT नागपुर में युवाओं को दिया आत्मबोध का मंत्र; गीतांजलि के माध्यम से समझाया जीवन का सत्य
वर्धा में सुरक्षा के लिए 102 CCTV कैमरों का जाल, कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर
जलगांव में आंधी-ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता; सरकार ने लिया जायजा
नकदी और गहनों के साथ 10 लाख के शेयर जब्त
ईडी ने जालना जिले के एक पुलिस स्टेशन में कंपनी के निदेशक दिनकर बोडके और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोपों से जुड़ी एफआईआर के आधार पर अपनी जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान ईडी ने 70.39 लाख रुपये नकद, 1.36 करोड़ रुपये के सोने के गहने, एक लग्जरी वाहन और 10 लाख रुपये के शेयर जब्त किए। अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बेनामी (प्रॉक्सी) संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड भी जब्त किए। प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई जोन के नेतृत्व में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच जारी है।
Nashik 350 crore bank scam ed raids premises of kgs sugar and infra directors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव में वोटर लिस्ट वाला बड़ा खेल! नई लिस्ट ने बढ़ाई ममता बनर्जी की मुसीबत, SIR बदल देगा चुनावी समीकरण?
Apr 11, 2026 | 02:30 PMPimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
Apr 11, 2026 | 02:19 PM‘मैं गेंदबाज नहीं…’, बुमराह और हेजलवुड की धुनाई करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा
Apr 11, 2026 | 02:18 PMकिशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
Apr 11, 2026 | 02:17 PMमहाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
Apr 11, 2026 | 02:14 PMजमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
Apr 11, 2026 | 02:14 PMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म
Apr 11, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM













