-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay Deverakonda Kriti Sanon And Rashmika Mandanna South Film
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
- Written By: सोनाली झा
Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Film: विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में फीमेल लीड के लिए कृति सेनन को अप्रोच किया गया है।

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन (फोटो-सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda Upcoming Film: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ वह ‘रणबाली’ में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर उनके नए फिल्म VDxShouryuv को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। यह फिल्म एक बड़े बजट की पैन-इंडिया एंटरटेनर बताई जा रही है, जिसे ‘हाय नन्ना’ फेम डायरेक्टर शौर्युव निर्देशित कर रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल का विजुअल एक्सपीरियंस बनाने की तैयारी में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में फीमेल लीड के लिए कृति सेनन का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने कृति को इस रोल के लिए अप्रोच किया है और बातचीत जारी है। दिलचस्प बात यह है कि कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच अच्छी दोस्ती मानी जाती है, ऐसे में फैंस इस संभावित कास्टिंग को लेकर और भी एक्साइटेड हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स या स्टार्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इंटरनेशनल लेवल पर बनेगी फिल्म
सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इसमें कई इंटरनेशनल टेक्नीशियन को भी जोड़ा जा सकता है, जिससे फिल्म का स्केल और विजुअल क्वालिटी काफी हाई होने वाली है। हाल ही में फिल्म का एक स्टाइलिश पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें विजय देवरकोंडा का दमदार अंदाज देखने को मिला। इससे साफ है कि फिल्म में एक्शन और स्टाइल का भरपूर डोज होगा।
सम्बंधित ख़बरें
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
मैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
Ramayana Movie: शूर्पणखा के किरदार को लेकर रकुल का बयान, बोली- इतिहास ने उसे सिर्फ एक पल के लिए याद रखा
पिछली फिल्म और आने वाले प्रोजेक्ट्स
विजय देवरकोंडा की पिछली फिल्म ‘किंगडम’ साल 2025 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर और जासूस का किरदार निभाया था। इस फिल्म को गौतम तिन्ननुरी ने डायरेक्ट किया था। वहीं, कृति सेनन भी इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह जल्द ही कॉकटेल 2 में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी।
फैंस को है ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अगर कृति सेनन इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो यह एक बड़ा पैन-इंडिया कोलैबरेशन साबित हो सकता है। अब फैंस को बस मेकर्स की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है, जो इस बड़े फिल्म को लेकर और भी उत्साह बढ़ा सकती है।
Vijay deverakonda kriti sanon and rashmika mandanna south film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
Aug 03, 2026 | 09:35 PMकैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
Aug 03, 2026 | 09:29 PMमुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PMसावन में महामृत्युंजय मंत्र जपने से पहले जान लें ये नियम, एक छोटी-सी गलती भी कर सकती है पूरा पुण्य निष्फल
Aug 03, 2026 | 09:28 PMमौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
Aug 03, 2026 | 09:24 PMकभी PM मोदी के जरिए हुई राजनीतिक एंट्री, अब भाजपा को हराकर बने विधायक; जानें प्रशांत किशोर का सियासी सफर
Aug 03, 2026 | 09:23 PMPoK Election में जितने के बाद नवाज शरीफ को PM बनाएंगे शहबाज? पूरा करेंगे बड़े भाई का सपना
Aug 03, 2026 | 09:21 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM













