अकोला में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति की महिला अभियंता गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी रकम

Akola ACB Bribery Case News: अकोला एसीबी ने पंचायत समिति की कनिष्ठ अभियंता जया इंगोले को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। उन्होंने सीमेंट सड़क के भुगतान के बदले यह राशि मांगी थी।
Akola ACB caught junior engineer Jaya Ingole red-handed while accepting a ₹30,000 bribe. The bribe was demanded for clearing payments of a concrete road project.
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Crime News: अकोला जिले में भ्रष्टाचार विरोधी विभाग एसीबी ने कार्रवाई करते हुए अकोला पंचायत समिति की महिला अभियंता को 30 हजार रु. रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। शिकायतकर्ता ने 27 अप्रैल 2026 को अकोला स्थित एन्ट्री करप्शन विभाग कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2024 में तैयार किए गए 110 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क के भुगतान के लिए महिला अधिकारी ने 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए एसीबी को शिकायत दी। 28 अप्रैल को महात्मा फुले नगर, बड़ी उमरी, अकोला स्थित अभियंता जया इंगोले 49, पद कनिष्ठ अभियंता, निर्माण अकोला कार्य विभाग, पंचायत समिति अकोला के घर पर सत्यापन कार्यवाही की गई। इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने शिकायतकर्ता से काम के भुगतान के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी।

इसके बाद 30 अप्रैल को पंचायात समिति अकोला कार्यालय में ट्रैप कार्यवाही की गई। इस दौरान जया इंगोले ने शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये रिश्वत स्वीकार की और उन्हें एसीबी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन, अकोला में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारीयह संपूर्ण कार्रवाई एन्ट्री करप्शन विभाग, अमरावती पर क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक बापु बांगर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र शिंदे के मार्गदर्शन में ए.सी.बी. अकोला के पुलिस उप अधीक्षक मिलिंद कुमार बहाकर और उनकी टीम में शामिल पुलिस कर्मी अर्चना घोडेस्वार, भाग्यश्री काशीद, दिगांबर जाधव, अविनाश पाचपोर, असलम शहा, नितिन पाटिल, नफीस शेख ने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com