-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Wardha Road Accident 2 Killed
Nagpur News: बेटी के सामने ट्रक ने माता-पिता को कुचला, घटनास्थल पर ही हो गई मृत्यु
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर. वर्धा रोड पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. अपनी बच्ची को उपचार के लिए नागपुर ले जा रहे माता-पिता को ट्रक चालक ने कुचल दिया. बेटी के सामने ही दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतकों में संताजीनगर, बूटीबोरी निवासी दिलीप डोमाजी लेंडे (45) और सारिका दिलीप लेंडे (40) का समावेश है. जख्मी बेटी लावण्या (13) का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस ने दिलीप के बेटे अमृत (20) की शिकायत पर ट्रक क्र. यू.पी.15-डी.टी.1556 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया. दिलीप बूटीबोरी एमआईडीसी में स्थित केईसी इंटरनेशनल कंपनी में काम करते थे जबकि सारिका गृहिणी थीं. बेटी लावण्या दिमाग से कमजोर है. उसी के उपचार के लिए तीनों सुबह 9.15 बजे बूटीबोरी से नागपुर जा रहे थे. जामठा के बेलाज सर्विस गोडाउन के पास ट्रक चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. ठोस लगने से दिलीप और सारिका दाईं तरफ गिरे.
ट्रक चालक उन्हें कुचलकर भाग निकला. लावण्या के चेहरे पर भी गंभीर चोट लगी लेकिन वह चक्के के नीचे आने से बच गई. स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. हिंगना थाने के पीएसआई वसंता शेड़माके अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. तीनों को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने दिलीप और सारिका को मृत घोषित कर दिया जबकि लावण्या का उपचार जारी है. सूचना मिलते ही दिलीप का बेटा अमृत मौके पर पहुंचा. पुलिस ने उसकी शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया. माता-पिता का साया सिर से उठने के कारण अमृत को गहरा सदमा पहुंचा है.
सम्बंधित ख़बरें
बार-बार सड़कें खोदने की झंझट से मिलेगी मुक्ति: नागपुर मनपा बनाएगी 38 किमी लंबा अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर
कक्षाएं हैं, छात्र हैं, लेकिन शिक्षक कहां हैं? बदहाल स्कूल को लेकर मनपा मुख्यालय में फूटा छात्रों का गुस्सा
SIR अभियान के ढीले रवैये पर DPC बैठक में हंगामा: उत्तर और मध्य नागपुर की उपेक्षा पर विधायकों का फूटा गुस्सा
नागपुर में फिर सुलगी आंदोलनों की आग: संविधान चौक बना जेन जी के संघर्ष का गढ़, सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज!
Wardha road accident 2 killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय
Jul 21, 2026 | 05:59 PMठाणे: मीरारोड में खुलेगा नया राशन कार्यालय, 42 दुकानों का होगा संचालन, नरेंद्र मेहता के प्रयासों को मिला यश
Jul 21, 2026 | 05:59 PMरणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
Jul 21, 2026 | 05:51 PMपवनी जलापूर्ति योजना के लिए अतिरिक्त निधि की मांग, नगराध्यक्ष ने विधायक परिणय फुके से की मुलाकात
Jul 21, 2026 | 05:43 PMBJP नेता सुनील शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले-युवाओं को गुमराह कर रहीं राजनीतिक ताकतें
Jul 21, 2026 | 05:42 PMअब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है नया फीचर, सिर्फ फोन टैप करते ही हो जाएगा भुगतान
Jul 21, 2026 | 05:41 PMअब ग्लोबल होगा महागणेशोत्सव, दुनिया भर के गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान
Jul 21, 2026 | 05:39 PMवीडियो गैलरी

Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM














