Blinkit स्टोर पर लगा ताला, नागपुर में FDA की बड़ी कार्रवाई, BigBasket स्टोर पर भी कसा शिकंजा

Nagpur FDA Raid: नागपुर में FDA ने बड़ी छापेमारी की। एफडीए ने नागपुर के धरमपेठ में चल रहे ब्लिंकिट और बिग बास्केट स्टोर को सील कर दिया है। ये अजीत बेकरी के प्रोडक्ट से जुड़ा मामला है।
Nagpur FDA seals Blinkit and BigBasket stores for operating without licenses.
ब्रेड से छेड़छाड़ (सौजन्य-नवभारत)
Updated on

Online Grocery Fraud: नागपुर के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म्स और बेकरी उत्पादों में हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ब्लिंकिट (Blinkit) और बिग बास्केट (BigBasket) जैसे दिग्गजों पर गाज गिरने के साथ-साथ प्रसिद्ध 'अजीत बेकरी' के भ्रामक उत्पादों का भी भंडाफोड़ हुआ है।

नागपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के सतर्कता विभाग ने ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में धरमपेठ स्थित 'ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड' के स्टोर को बिना लाइसेंस व्यवसाय करने के आरोप में सील कर दिया गया है। इसी तरह की कार्रवाई सरोज नगर स्थित 'बिग बास्केट' स्टोर पर भी की गई।

ब्लिंकिट स्टोर पर कार्रवाई

जांच के दौरान पाया गया कि ब्लिंकिट के धरमपेठ स्टोर के पास 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006' के तहत आवश्यक राज्य लाइसेंस नहीं था। बिना परमिट के खाद्य पदार्थों का भंडारण और बिक्री करने के कारण स्टोर को तब तक के लिए बंद करने का नोटिस दिया गया है, जब तक वे लाइसेंस प्राप्त नहीं कर लेते।

ब्राउन ब्रेड में मिलावट: स्टोर में बिक्री के लिए रखे गए 'अजीत बेकरी, नागपुर' द्वारा निर्मित ब्राउन ब्रेड के नमूनों में भारी गड़बड़ी पाई गई।

ब्राउन ब्रेड के नियमों का उल्लंघन

नियमों के अनुसार किसी भी ब्रेड को 'ब्राउन ब्रेड' तभी कहा जा सकता है जब उसमें होल व्हीट फ्लोर (आटा) कम से कम 50% हो, मैदा अधिकतम 50% तक हो।

हकीकत: 'अजीत ब्राउन ब्रेड' के लेबल की जांच में पाया गया कि इसमें आटे की मात्रा मात्र 10% थी, जबकि मैदे का इस्तेमाल 90% किया गया था। यह सीधे तौर पर ग्राहकों को गुमराह करने का मामला है। प्रशासन ने ब्रेड के नमूने लैब टेस्ट के लिए भेज दिए हैं और बाकी स्टॉक जब्त कर लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com