-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Two Sisters Arrested In Case Of Murdered Their Grandmother
संपत्ति के लिए नानी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दो पोतियों को किया गिरफ्तार, आरोपीयों में एक नाबालिग
- Written By: किर्तेश ढोबले
संपत्ति को लेकर ही 2 पोतियों द्वारा अपनी नानी को मौत के घाट उतारे जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में दीपजोतकौर बलजिंदर सिंह संधू (18) और उसकी नाबालिग बहन को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग बहन को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर: नागपुर में संपत्ति के लिए जान से मारने वाली घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के अजनी इलाके में कुछ दिन पहले संपत्ति के लिए संपन्न परिवार की महिला ने अपने को सुपारी देकर मरवा दिया। वहीं, प्रतापनगर में एक व्यक्ति ने संपत्ति के विवाद में अपनी ही मौसी पर जानलेवा हमला करवाया था। इस बीच संपत्ति को लेकर ही 2 नातिन द्वारा अपनी नानी को मौत के घाट उतारे जाने की घटना सामने आई है। इस घटना से शहर में हडकंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में हुई है, लेकिन घर में डाका डालकर नानी को मौत के घाट उतारने वाली दोनों युवतियां नागपुर की रहने वाली हैं। इस मामले में भिलाई पुलिस ने एक युवती और उसकी नाबालिग बहन को हिरासत में लिया है। पकड़ी गई युवती आवड़े बाबू चौक निवासी दीपजोतकौर बलजिंदर सिंह संधू (18) बताई गई। पुलिस ने उसकी नाबालिग बहन को बाल सुधार गृह भेज दिया है। दोनों पर अपनी नानी अतिंदरकौर अमरसिंह साहनी (56) की हत्या का आरोप है।
घर पर ताला लगाकर हुई फरार
जानकारी के अनुसार, दोनों 24 जुलाई को नागपुर से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सवार होकर दुर्ग पहुंची। वहां से ऑटो लेकर नानी के घर पहुंची। जैसे ही अतिंदर ने दरवाजा खोला दोनों बहनों ने उनका मुंह बंद कर दिया। घर के भीतर घसीटते ले गई। उनके हाथ पैर बांध दिए और मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया। तकिये से दम घोटने के बाद स्टील की वॉटर बॉटल से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। शरीर के गहने, मोबाइल, अलमारी में रखे 40,000 और सोने के जेवरात सहित 4 से 5 लाख रुपये का माल लूट लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
तबादले से पहले CP सिंगल का बड़ा दावा, नागपुर में ‘ऑपरेशन थंडर’ से 23 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 91 लोगों की बची जान
मजदूर के भेष में पुलिस ने मारी रेड, नागपुर में नकली नोट के नाम पर ठगने वाली परवेज गैंग के 7 गिरफ्तार
नागपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कपिलनगर पुलिस ने 121 ग्राम MD के साथ युवक को दबोचा, सप्लायर फरार
यह भी पढ़ें:-टॉयलेट के लिए 5 रुपये छुट्टे नहीं देने पर गेटकीपर ने की एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, आंखों पर फेंका एसिड
अतिंदर की ही स्कूटी की चाबी ली और बाहर से ताला लगाकर राजनांदगांव पहुंचीं। वहां से वाहन बस में डालकर नागपुर ले आई। वाहन को रेलवे पटरी के पास लावारिस स्थिति में छोड़ दिया और घर चली गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब भिलाई में रहने वाली अतिंदर की भतीजी राजप्रीत सिंह ने उनसे फोन पर संपर्क करना चाहा। 3-4 दिन बात नहीं होने पर राजप्रीत को संदेह हुआ और उनके घर पहुंची। ताला तोड़ने पर अतिंदर घर में मृत पाई गई। शव सड़ चुका था।
जब्त की गई नकद और जेवरात
पुलिस ने पहले आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घर से गहने गायब होने पर हत्या और डकैती का मामला दर्ज किया गया। भिलाई पुलिस ने तफ्तीश की तो रिश्तेदारों ने बताया कि अतिंदर की बेटी नागपुर में रहती है। उसकी दोनों बेटियों ने अतिंदर को पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। भिलाई पुलिस नागपुर पहुंची। पहले तो दोनों ने गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिसिया हथकंडे अपनाने पर दोनों ने लूट और हत्या को अंजाम देने की कबूली दी। पुलिस दोनों को हिरासत में भिलाई ले गई।
यह भी पढ़ें:-बदलापुर में 3 साल की दो बच्चियों से यौन उत्पीड़न, अभिभावकों का स्कूल के सामने प्रदर्शन, पुलिस निरीक्षक का तबादला
दीपजोत और उसकी बहन ने आभूषण अपने परिचित व्यक्ति के पास रख दिए थे। पूरी घटना को रिकंस्ट्रक्ट किया गया और घटनाक्रम सामने आया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर लूट का माल भी जब्त कर लिया है। संपत्ति की लालच में लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसके कई उदाहरण देखने मिले हैं लेकिन दीपजोत महज 18 वर्ष की है। उसकी बहन अब 17 वर्ष की होने वाली है। इतनी कम उम्र में दोनों ने बड़े ही पेशेवर तरीके से हत्या और लूट के षड्यंत्र को अंजाम दिया। इससे पुलिस भी सकते में है।
Two sisters arrested in case of murdered their grandmother
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














