-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Badlapur Railway Station Toilet Incident Passenger Beaten Thrown Acid On Face
टॉयलेट के लिए 5 रुपये छुट्टे नहीं देने पर गेटकीपर ने की एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, आंखों पर फेंका एसिड
- Written By: किर्तेश ढोबले
एक यात्री ने टॉयलेट का उपयोग किया, लेकिन उसके पास शौचालय चालक को देने के लिए पांच रुपये छुट्टे नहीं थे। इससे गुस्साए टॉयलेट चालक ने यात्री की आंखों में तेजाब फेंक दिया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: महाराष्ट्र के बदलापुर रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक यात्री ने टॉयलेट का उपयोग किया, लेकिन उसके पास शौचालय चालक को देने के लिए पांच रुपये छुट्टे नहीं थे। इससे गुस्साए टॉयलेट चालक ने यात्री की आंखों में तेजाब फेंक दिया। इस मामले को लेकर कल्याण लोहमार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर योगेश कुमार चंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना बदलापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बने शौचालय में हुई।
रेल्वे पुलिस के मुताबिक, आरोपी योगेश कुमार बदलापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर टॉयलेट चलाने वाला ठेकेदार है। शिकायतकर्ता विनायक बाविस्कर 19 अगस्त को सुबह टॉयलेट गया। शौच करने के बाद ठेकेदार ने उसे 5 रुपये की मांग की, लेकिन विनायक ने पांच रुपये छुट्टे नहीं थे, इसलिए उसने मना कर दिया। इसे लेकर उनमें तीखी बहस हो गई।
ठेकेदार ने यात्री को बेरहमी से पीटा
इस दौरान ठेकेदार और उसके बेटे ने मिलकर विनायक की बेरहमी से पिटाई की। यही नहीं ठेकेदार के बेटे ने टॉयलेट साफ करने लाए एसिड को विनायक के चेहरे पर फेंक दिया। इस हमले में वह विनायक की आंख को चोंट लगी है। उनका एक नीजी अस्पताल नें इलाज चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Badlapur Murder Case: बदलापुर मर्डर केस में 4 साल के मासूम ने खोला राज, कार में मिली मां की लाश
बदलापुर एमआईडीसी में केमिकल कचरा नालों में, Ulhas River Pollution से बढ़ा संकट
टाटा पावर की एंट्री से चमकेगा बदलापुर! 400 मेगावाट का बनेगा स्टेशन, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें पूरा प्लान
स्त्री बीज तस्करी: नासिक का डॉक्टर गिरफ्तार, रैकेट का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय गिरोह होने का संदेह
यह भी पढ़ें:-मौदा के खेत में चल रहा था जुआ, 8 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने किया 7.57 लाख का माल जब्त
आरोपी योगेश सिंह गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बाप-बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पिड़ित विनायक की शिकायत पर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 124(1) 352, 115 (2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले को लेकर आरोपी योगेश कुमार चंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उनके १५ साल के बेटे को भिवंडी के बालसुधारगृह में भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पंढरी कांदे ने बताया कि आरोपी को आज ही कल्याण रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Badlapur railway station toilet incident passenger beaten thrown acid on face
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लव, क्राइम पेट्रोल और मर्डर, मुंबई में नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंख पर पट्टी बांधी और रेत दिया गला
Jul 16, 2026 | 10:37 AMHeart Health: बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, जानिए इनके फायदे
Jul 16, 2026 | 10:36 AMDiljit Dosanjh Satluj Fees: सिर्फ 1 रुपये फीस लेकर कर डाली सतलुज फिल्म, दिलजीत की दरियादिली ने जीता दिल
Jul 16, 2026 | 10:35 AMकार्डिफ में 15 साल से अजेय है टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर होगी नजर
Jul 16, 2026 | 10:34 AMसंभाजीनगर में पिंक ई-रिक्शा योजना को लगा झटका; महिलाओं के लिए आरक्षित रिक्शा दौड़ा रहे पुरुष, RTO सख्त
Jul 16, 2026 | 10:34 AMटूटने की कगार पर पहुंचा पाकिस्तान! PoK से बलूचिस्तान तक भड़की आग, कई मोर्चों पर घिरे आसिम मुनीर
Jul 16, 2026 | 10:30 AMसिवनी ITI छात्र मारपीट मामला: अब छात्रा ने लगाए लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस कर रही जांच
Jul 16, 2026 | 10:22 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














