- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Two Families Claim Same Body Samples Of Both Families Sent For Dna Testing
नागपुर में चौंकाने वाला मामला, एक शव पर 2 परिवारों ने किया दावा, DNA जांच के लिए भेजे गए सैंपल
नदी किनारे मिले शव को लेकर 2 परिवारों ने दावा किया की लाश उनके परिवार के सदस्य की है। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों की डीएनए जांच के लिए सैंपल लेकर फॉरेंसिक विभाग को भेज दिए गए है। रिपोर्ट आने के बाद सैंपल जिस परिवार के साथ मैच होगा उसे शव सौंपा जाएगा।
- Written By: किर्तेश ढोबले

एक शव पर 2 परिवारों ने किया दावा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर: नागपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कन्हान नदी के डोंगेघाट के किनारे पर बुधवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। इस शव को लेकर दो परिवारों ने अपने अपने घर के सदस्य होने का दावा किया है। मामले की जांच कर रही पुलिस पहले तो मृतक की पहचान नहीं हो पाने से परेशान थी, लेकिन अब इस मामले में सामने नए मोड़ ने पुलिस को और उलझन में डाल दिया है। हालांकि, इस मामले को सुलझाने के लिए दोनों परिवारों की डीएनए की जांच के लिए सैंपल लेकर फॉरेंसिक विभाग को भेज दिए गए।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह डोंगेघाट निवासी एक व्यक्ति नदी किनारे टहल रहा था तो उसे नदी के किनारे एक लाश दिखाई दी। मृतक की उम्र अंदाजन 45 से 50 के आसपास बताई गई। इस बात की सूचना खापा पुलिस थाने को दी गई। सूचना मिलते ही खापा पुलिस के एएसआई प्रमोद बंसोड़ घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें:-अमरावती: बिल्ली के रास्ता काटते ही सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Metro: झुलसाती गर्मी में राहत की पहल, हीट एक्शन प्लान के तहत नागपुर मेट्रो अलर्ट मोड पर
Nagpur Teachers News: परीक्षा लें या चुनाव ड्यूटी निभाएं? नागपुर में शिक्षकों पर दोहरी मार
Ambedkar Jayanti Special: नागपुर के इसी होटल में ठहरे थे बाबासाहेब, 77 करोड़ से संवरेगा ‘श्याम होटल’ का भाग्य
Nagpur Protest: भांडेवाड़ी में कचरा कंपनी के खिलाफ बगावत, महापौर के आश्वासन पर थमा आंदोलन
हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका
नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार व सावनेर के एसडीपीओ अनिल मस्के के साथ फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड और उनकी टीम की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागपुर भेजा गया। शव की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई। सिर और पेट पर गंभीर जख्म होने से इस व्यक्ति की हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
शव को लेकर 2 परिवारों ने किया दावा
खापा पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि शव को लेकर 2 परिवारों ने दावा किया की लाश उनके परिवार के सदस्य की है। इससे पुलिस के सामने बड़ी समस्या निर्माण हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों की डीएनए जांच के लिए सैंपल लेकर फॉरेंसिक विभाग को भेज दिए गए। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद सैंपल जिस परिवार के साथ मैच होगा उसे शव सौंपा जाएगा।
Two families claim same body samples of both families sent for dna testing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रामायण का अनसुना हीरो, सम्पाती जिसने अपनी जान दांव पर लगाकर बचाया भाई
Apr 14, 2026 | 09:19 PMचाचा पारस की बिगड़ी तबीयत तो दौड़े-दौड़े पहुंचे चिराग पासवान, शेयर किया पोस्ट; आया भावुक बयान
Apr 14, 2026 | 09:14 PMअब ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा IPL का रोमांच, मेगा प्लान तैयार, लेकिन इस एक मुद्दे ने बढ़ाई टेंशन
Apr 14, 2026 | 09:12 PMछत्तीसगढ़ में वेदांता प्लांट में विस्फोट, हादसे में 9 की मौत; केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
Apr 14, 2026 | 09:12 PM20 साल का इंतजार खत्म! अब नक्षत्रवाडी तक पहुंचेगा जायकवाडी का पानी, छत्रपति संभाजीनगर को जल्द मिलेगी राहत
Apr 14, 2026 | 09:09 PMड्रग ओवरडोज से छात्रों की मौत पर कांग्रेस भड़की: सपकाल ने महायुति सरकार को ‘बेशर्म’ बताया, पुलिस पर सवाल
Apr 14, 2026 | 09:02 PMसामाजिक मुद्दे पर बनी चिरैया को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, Divya Dutta ने सोशल मीडिया पर जताया फैंस का आभार
Apr 14, 2026 | 09:00 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














