Nagpur Nala Safai: मानसून से पहले एक्शन में महापौर, सफाई के आंकड़ों ने प्रशासन की खोली पोल; जानें पूरा सच

NMC Monsoon Preparedness: नागपुर में मानसून पूर्व नाला सफाई को लेकर महापौर नीता ठाकरे ने तैयारियों का जायजा लिया, लेकिन प्रशासन के दावों और हकीकत के बीच विरोधाभास ने विवाद खड़ा कर दिया है।
nagpur monsoon preparedness nala safai mayor nita thackeray inspection
नागपुर मेयर नीता ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Nala Cleaning Report: अभी भले ही गर्मी का मौसम भी शुरू होने को है लेकिन अभी से सतर्कता के नाम पर गुरुवार को महापौर नीता ठाकरे ने बारिश पूर्व तैयारियों का जायजा लेते हुए नालों की सफाई सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया। हालांकि महापौर का यह कदम भले ही सराहनीय हो लेकिन आश्चर्यजनक यह है कि प्रशासन की ओर से जनवरी माह से ही नालों की सफाई शुरू की गई है, जबकि प्रशासन ने बैठक में मार्च से नालों की सफाई शुरू होने की जानकारी महापौर को दी जिससे अब किरकिरी होती जा रही है।

बताया जाता है कि जनवरी से सफाई अभियान शुरू होने के बाद अब तक मनपा सफाई कर्मचारियों के माध्यम से 34 नालों की सफाई पूरी कर चुकी है, जबकि 16 नालों की मशीन से सफाई की गई जिससे जनवरी से अबतक कुल 50 नालों की सफाई होने का दावा प्रशासन का है।

14 पोकलेन लगाने की मुख्य अभियंता ने दी जानकारी

आश्चर्यजनक यह रहा कि मेयर नीता ठाकरे द्वारा ली गई बैठक में स्वयं मनपा के मुख्य अभियंता ने ही सफाई के लिए 14 पोकलेन मशीन लगाए जाने की जानकारी उजागर की है। बताया जाता है कि प्रत्येक जोन में अब पोकलेन मशीन होने के कारण नालों की सफाई मशीन से करने में किसी तरह की परेशानी नहीं है। माना जा रहा है कि नालों की सफाई के बाद इन पोकलेन मशीन का उपयोग नदियों की सफाई के लिए किया जाएगा।

कुल 227 नालों की होगी सफाई

जोन मैनुअल मशीन से कुल नाले
लक्ष्मीनगर 13 5 18
धरमपेठ 27 8 35
हनुमाननगर 7 7 14
धंतोली 8 6 14
नेहरूनगर 9 6 15
गांधीबाग 46 5 51
सतरंजीपुरा 19 3 22
लकड़गंज 6 5 11
आसीनगर 7 11 18
मंगलवारी 10 19 29
कुल 152 75 227

अब तक इस तरह हो चुकी है सफाई

जोन मैनुअल मशीन से कुल नाले
लक्ष्मीनगर 4 2 6
धरमपेठ 3 2 5
हनुमाननगर 0 0 0
धंतोली 1 1 2
नेहरूनगर 3 1 4
गांधीबाग 13 2 15
सतरंजीपुरा 4 2 6
लकड़गंज 1 1 2
आसीनगर 1 0 1
मंगलवारी 4 5 9
कुल 34 16 50

नालों की सफाई का नियोजन करने की हिदायत

अजीबोगरीब है कि नागपुर मनपा प्रशासन की ओर से नालों की सफाई का अभियान शुरू होने की जानकारी ही उजागर नहीं की गई। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर ने भी बैठक में नाला सफाई के लिए सटीक नियोजन करने और समयबद्ध तरीके से प्लान बनाने की हिदायतें अधिकारियों को दीं। न केवल नियोजन करने बल्कि सत्तापक्ष नेता ने नाग नदी, पीली नदी और पोहरा नदी सफाई को बारिश पूर्व पूरा करने की हिदायत भी दी। कार्य पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सहायक आयुक्तों को देने के निर्देश भी दिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com