-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Tender Worth Rs 1370 Crore Issued For Metro Second Phase
Nagpur News: मेट्रो सेकंड फेज के लिए 1,370 करोड़ का टेंडर और निकला
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. मेट्रो सेकंड फेज के निर्माण कार्य के लिए महा मेट्रो ने अधिकांश रूट का टेंडर जारी कर दिया है. इसी क्रम में शनिवार को वर्धा रोड और कामठी रोड का 1,370 करोड़ रुपये का टेंडर भी जारी किया गया. इस टेंडर में वर्धा रोड पर खापरी के पास लगभग 1 किलोमीटर का 6 लेन का डबल डेकर भी बनाया जाएगा. इसके साथ ही 370 करोड़ की लागत का कामठी रोड का टेंडर भी जारी हुआ है.
जानकारों ने बताया कि खापरी से लेकर बूटीबोरी तक 17.62 किलोमीटर तक पिलर और बुनियाद खड़ा करने के लिए यह टेंडर निकला है. इस पर लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च आएगा. इसी प्रकार कामठी रोड पर 5.9 किलोमीटर में पिलर और वायडक्ट बनाने के लिए 369.5 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है. यह टेंडर 5.9 किलोमीटर का होगा. कामठी मार्ग पर इसके पूर्व 6.92 किलोमीटर का टेंडर पहले ही निकाल चुका है और यह कार्य शुरू भी हो गया है. पारडी रोड में 5.33 किलोमीटर के लिए 260 करोड़ का टेंडर जारी हो चुका है. हिंगना रोड पर 6.41 किलोमीटर का मार्ग 380 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा.
स्टेशन का टेंडर अलग से
अधिकारियों ने बताया कि इस वर्तमन टेंडर में केवल पिलर और वायडक्ट का काम होगा. स्टेशन बनाने, ट्रैक बिछाने के लिए अलग से टेंडर जारी होगा. सेकंड फेज में पिलर बनाने के लिए अब तक सभी टेंडर जारी हो गए हैं. इससे उम्मीद की जा सकती है कि जमीनी कार्य जल्द शुरू होंगे.
सम्बंधित ख़बरें
हीरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
मूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा मेट्रो का सफर, महा मुंबई मेट्रो ने तीसरी बार बनाया नया रिकॉर्ड
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
हिंगना रोड
लंबाई 6.41 किलोमीटर
लागत 380 करोड़
पारडी रोड
लंबाई 5.33 किलोमीटर
लागत 260 करोड़
वर्धा रोड
लंबाई 17.62 किलोमीटर (1 किमी. डबल डेकर)
लागत 1,000 करोड़
कामठी रोड (बी)
लंबाई 5.9 किलोमीटर
लागत 369.5 करोड़
कामठी रोड (ए) (कार्य आबंटित)
लंबाई 6.92 किलोमीटर
लागत 392 करोड़
Tender worth rs 1370 crore issued for metro second phase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
करियर, धन और तरक्की में आ रही है रुकावट? चातुर्मास में मुख्य द्वार से जुड़ा यह उपाय बदल सकता है भाग्य
Jul 10, 2026 | 05:52 PMसहारनपुर में कुदरत का तांडव, कब्र से बाहर निकल गए मुर्दे, देखें खौफनाक VIDEO
Jul 10, 2026 | 05:49 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की याचिका की खारिज; सजा बरकार
Jul 10, 2026 | 05:39 PMचहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा संग थिरकीं अक्षरा सिंह, जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
Jul 10, 2026 | 05:34 PMजेबकतरों को भी पकड़ने का काम CID करेगी? अजित पवार की मौत की जांच आगे न बढ़ने पर सदन में भड़के रोहित पवार
Jul 10, 2026 | 05:30 PMपुणे में बारिश का कहर: 10,271 लोगों का रेस्क्यू, 3 की मौत, कई सड़कें और पुल बंद
Jul 10, 2026 | 05:28 PM25 जुलाई से बदल जाएगा धार्मिक माहौल, शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानिए क्यों थम जाते हैं शुभ और मांगलिक कार्य
Jul 10, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














