- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Supreme Court Grants Bail To Female Accused In Nagpur Murder Case
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, हत्या के आरोप में सालभर से जेल में बंद महिला को दी जमानत
- Written By: आकाश मसने
Nagpur Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने नागपुर हत्या मामले में महिला आरोपी को राहत दी। हाई कोर्ट के जमानत से इनकार को पलटते हुए एक साल से जेल में बंद महिला को सशर्त जमानत दी।

सुप्रीम कोर्ट व बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Crime News: नागपुर में हत्या के कथित आरोप के तहत दर्ज की गई एफआईआर के बाद गिरफ्तार महिला सविता सायरे की ओर से अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। इस पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने याचिका को ठुकरा दिया। हाई कोर्ट के इसी आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की गई।
सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद एक वर्ष से जेल में बंद महिला अभियुक्त को जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मनन डागा, अधिवक्ता राजेन्द्र डागा ने पैरवी की। सुप्रीम कोर्ट का मानना था कि मुकदमा अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इसे पूरा होने में पर्याप्त समय लगने की संभावना है। अत: ट्रायल कोर्ट द्वारा लगाई जाने वाली कड़ी शर्तों के अधीन रहकर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
दायर हो चुकी है चार्जशीट
अभियोजन पक्ष के अनुसार याचिकाकर्ता को 7 अप्रैल, 2024 को गिरफ्तार किया गया था और वह एक साल से अधिक समय से हिरासत में है। उसके साथ 4 अन्य सह-आरोपी भी हैं। इस मामले में चार्जशीट 4 जुलाई, 2024 को दाखिल की गई थी। 6 अप्रैल, 2024 को रात करीब 11:30 बजे शंकर मोहन राय को उनके बहनोई रणजीत राठौड़ के दोस्त शुभम खोरगडे ने बताया कि रणजीत की मौत हो गई। इसके आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
CM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
बताया जाता है कि रणजीत स्वामी समर्थ नामक पान स्टॉल पर था जहां आरोपी और एक अन्य सह-आरोपी सिगरेट खरीदने आए थे। पान स्टॉल पर आरोपी और सह-आरोपी तथा रणजीत के बीच बहस हुई। आरोप है कि रणजीत उनकी तरफ घूर रहा था जिसके कारण बहस हुई।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप हुए फेल…मोदी करेंगे खेल! भारत करवाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत, इंडिया आएंगे पुतिन-जेलेंस्की
रणजीत ने उनका वीडियो बनाया और चला गया लेकिन उसका पीछा किया गया। एक चश्मदीद, प्रशांत गंगाधरराव तलखंडे ने बताया कि 4 लोग बाइक पर आए और रणजीत पर हमला किया। उस समय एक लड़की रणजीत का कॉलर पकड़े हुए थी और सभी आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। इस बयान के आधार पर वर्तमान आवेदक को आरोपी बनाया गया।
सीसीटीवी फुटेज, याचिकाकर्ता का लेना-देना नहीं
याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि पान स्टाल पर हुई घटना के बाद सह-अभियुक्त जयश्री ने सह-अभियुक्त आकाश राऊत को फोन किया जबकि रणजीत और प्रशांत तलखंडे घर के लिए निकल गए। किसी कारण से रणजीत अपने घर से बाहर आया।
प्रशांत तलखंडे को फोन किया और उसे घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा जिसमें कथित तौर पर 4 आरोपी व्यक्ति किसी तरह सिर्फ एक मोपेड पर पहुंचे थे। घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी था जिसमें रिकॉर्ड हुआ कि एक सह-आरोपी लड़के ने रणजीत को चाकू मारा जबकि दूसरे सह-आरोपी लड़के ने रणजीत पर ईंट से हमला किया। कथित घटना के सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि याचिकाकर्ता ने घटना में हिस्सा नहीं लिया था और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार उसकी ओर से कोई प्रत्यक्ष कृत्य नहीं किया गया।
Supreme court grants bail to female accused in nagpur murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
May 30, 2026 | 05:09 PMलोगों ने जूते मारे, शर्ट फाड़ा…अभिषेक बनर्जी को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किसी तरह बचाई जान- देखें VIDEO
May 30, 2026 | 05:07 PMविनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
May 30, 2026 | 05:06 PMगोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
May 30, 2026 | 05:05 PMक्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PMRRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
May 30, 2026 | 05:02 PMकान्हा में बाघ के शावकों की अटखेलियों ने मोहा मन, वन्यजीवों के लिए बनाए गए जल स्रोत बने जीवनदायिनी
May 30, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














