नागपुर के 4 वकील बनेंगे हाई कोर्ट के जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र से की सिफारिश

Nagpur News: नागपुर के 4 वकीलों की मुंबई उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की सिफारिश की है। राज्य सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने अंतिम रूप दिया है।
Bombay High Court
बॉम्बे हाई कोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bombay High Court News: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को मुंबई उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नागपुर के 4 वकीलों की नियुक्ति की सिफारिश की है। इन सिफारिशों को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने अंतिम रूप दिया है।

जिन 4 वकीलों के नामों की सिफारिश की गई है उनमें अधिवक्ता मेहरोज खान पठान, अधिवक्ता राज दामोदर वाकोडे, अधिवक्ता नंदेश शंकर देशपांडे और अधिवक्ता रजनीश रत्नाकर व्यास शामिल हैं। ये सभी वकील वकालत के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय का अनुभव रखते हैं जिसमें संवैधानिक, दिवानी और आपराधिक कानून के मामले शामिल हैं।

कुल 14 वकीलों की हुई सिफारिश

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कुल 14 वकीलों को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। इनमें अधि। संदेश पाटिल, अधिवक्ता श्रीराम सिरसाट, अधिवक्ता रणजीत सिंह राजा भोसले, अधिवक्ता आशीष चव्हाण, अधि। फरहान दुबाश, अधिवक्ता आबासाहेब भिड़े, अधिवक्ता हितेन वेनेगांवकर, अधिवक्ता अमित जामसंदेकर, अधिवक्ता वैशाली पाटिल-जाधव और अधिवक्ता सिद्धेश्वर ठोंबरे के नाम भी शामिल हैं।

कॉलेजियम ने मुंबई उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए इन सभी 14 वकीलों का साक्षात्कार लिया था और उसके बाद ही उनकी सिफारिश की थी। कॉलेजियम ने पाया है कि इन सभी वकीलों ने आपराधिक और अन्य मामलों को सफलतापूर्वक संभाला है और उनके अब तक के करिअर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

काेल्हापुर में शुरू हुई बंबई हाई कोर्ट की चौथी पीठ

बता दें कि 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने बंबई उच्च न्यायालय की कोल्हापुर पीठ का विधिवत उद्घाटन किया। कोल्हापुर सर्किट बेंच का वास्तविक कामकाज 18 अगस्त से नियमित रूप से शुरू हुआ। यह बॉम्बे हाई कोर्ट की चौथी पीठ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com