-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Speedbreakers On Sitabuldi Bridge Deadly Drivers Fall Many Seriously Injured
न सूचना…न संकेत, सीताबर्डी पुल पर जानलेवा बने स्पीडब्रेकर, धड़ाधड़ गिर रहे वाहन चालक, कई गंभीर
- Written By: प्रिया जैस
Sitabuldi Bridge: हादसों और ट्रैफिक जाम को लेकर सीतबर्डी पुल अक्सर सुर्खियों में रहता है। अब सीताबर्डी पुल स्पीडब्रेकर को लेकर चर्चा का विषय बन गया है। पुल के दोनों छोर पर स्पीडब्रेकर लगाए गए हैं।

सीताबर्डी के जानलेवा स्पीडब्रेकर (सौजन्य-नवभारत)
Sitabuldi: सीताबर्डी पुल की दोनों ओर बने यह स्पीडब्रेकर वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी बन गए हैं। स्पीडब्रेकर के कारण यहां वाहन चालक धड़ाधड़ गिर रहे हैं। अब तक दर्जनभर लोग स्पीडब्रेकर के कारण जख्मी हो गए हैं। हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं। यहां किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। शाम के वक्त अधिक ट्रैफिक होने के कारण हजारों लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
रात के वक्त रोड खाली होने के कारण वाहनों की गति अधिक होती है। ऐसे में स्पीडब्रेकर के कारण जानलेवा हादसे होने की आशंका बनी हुई है। बता दें कि सीताबर्डी उड़ानपुल पर जीरो माइल मेट्रो स्टेशन के पास और रहाटे कॉलोनी चौक की तरफ वाली लैंडिंग पर बड़े-बड़े ब्रेकर लगाए गए हैं। हजारों चालक इससे अनजान हैं। अचानक सामने ब्रेकर आने से वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। इससे वाहन चालक वाहन समेत सड़क पर गिर रहे हैं। ऐसे में पीछे से आ रहे वाहनों की चपेट में आने से गंभीर जख्मी होने के साथ जानलेवा हादसे की आशंका बढ़ गई है।
4 लेयर में ब्रेकर, भारी मुसीबत
पुल के दोनों छोर पर 4 लेयर में ब्रेकर लगाए गए हैं। यह वाहन चालकों के लिए भारी मुसीबत बने हुए हैं। एक ओर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विविध योजनाएं बनाई जा रही हैं वहीं दूसरी ओर सीताबर्डी पुल पर लगे ब्रेकर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं। वाहन चालकों ने इन ब्रेकर को तुरंत हटाने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
नागपुर में 1.25 लाख रुपये की चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 3.55 लाख का माल जब्त
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
कोई सूचना-संकेत चिह्न नहीं
डामर रोड पर डामर की परत डालकर 4 लेयर में स्पीडब्रेकर का निर्माण किया गया है। ब्रेकर के आसपास कोई सूचना या संकेत चिह्न नहीं लगाए गए हैं। यहां सफेद रंग से मार्किंग तक नहीं की गई है। ब्लिंकर्स नहीं होने के कारण यह रात के वक्त अधिक खतरनाक साबित हो रहे हैं। डामर की परत के कारण सड़क पर ब्रेकर दिखाई नहीं देते। इससे तेज रफ्तार में आ रहे वाहन चालक वाहन से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो रहे हैं।
VIP के काफिलों पर लगेगा ब्रेक
सिटी में वीआईपी मूवमेंट लगा रहता है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और राज्यपाल समेत कई बड़े वीआईपी के काफिले सीताबर्डी उड़ानपुल से गुजरते हैं। शीत सत्र भी सिर पर है। इस दौरान वीआईपी मूवमेंट बढ़ जाएगा। वीआईपी के काफिलों की गाड़ियां तेज रफ्तार से गुजरती हैं। ऐसे में सीताबर्डी पुल पर बने स्पीडब्रेकर के कारण वीआईपी के काफिलों पर भी ब्रेक लग जाएगा। इससे सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें – नागपुर में सुपारी व्यापारियों के गोदामों पर छापेमारी, क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 464 बोरी माल सील
पुलिस विभाग को दी सूचना?
उड़ानपुल पर स्पीडब्रेकर लगने से नागरिकों में भारी रोष है। वाहन चालकों समेत मरीजों को भी परेशानियां हो रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पुल पर स्पीडब्रेकर लगाना किस जिम्मेदार की बेवकूफी है। ब्रेकर के कारण हादसे बढ़ गए हैं। इससे एक सवाल और उठ रहा है कि क्या संबंधित अधिकारियों ने पुलिस विभाग को ब्रेकर की सूचना दी। यदि पुलिस को इस बारे में सूचित नहीं किया गया तो यह बड़ी लापरवाही है। आला अधिकारियों को एक्शन लेने की आवश्यकता है।
होमगार्ड संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था
ऑपरेशन यू-टर्न के तहत पुलिस बल समेत होम गार्ड को भी नाकाबंदी में तैनात किया गया है। बता दें कि सीताबर्डी उड़ानपुल पर स्पीडब्रेकर लगने के बाद यहां भी होमगार्ड की तैनाती की गई है। यहां तैनात होमगार्ड चालकों को ब्रेकर से अवगत करा रहे हैं। यदि ट्रैफिक का हर कार्य होमगार्ड को सौंपा जाएगा तो वह दिन दूर नहीं जब होमगार्ड पूरी तरह से ट्रैफिक व्यवस्था संभालने लगेंगे और ट्रैफिक कर्मी कार्यालयों में आराम फरमाएंगे।
Speedbreakers on sitabuldi bridge deadly drivers fall many seriously injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














