- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Seoni Pench Legendary Tigress T20 Langdi Dies At 18
Pench की मशहूर टाइग्रेस T20 ‘लंगड़ी’ नहीं रही, 18 साल तक जंगल पर किया राज
मध्य प्रदेश के सिवनी स्थित पेंच नेशनल पार्क की मशहूर टाइग्रेस T20 ‘लंगड़ी’ का 18 साल की उम्र में निधन हो गया।

Pench National Park’s legendary tigress T20 ‘Langdi’ died: मध्य प्रदेश के सिवनी स्थित पेंच नेशनल पार्क की प्रसिद्ध और लेजेंडरी बाघिन टी20 लंगड़ी का 18 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया. टूरिया गेट के कोर जोन में रहने वाली यह बाघिन प्रदेश के बाघों में सबसे उम्रदराज मानी जाती थी. वन विभाग के अनुसार बाघिन कर्माझिरी रेंज में मृत अवस्था में मिली. प्रारंभिक जांच में उसकी मौत का कारण बढ़ती उम्र बताया जा रहा है.
हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए विभाग ने विसरा के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं. लंगड़ी बाघिन अपने जीवन की शुरुआत से ही खास थी. बचपन में ही उसका एक पैर कमजोर हो गया था जिसके कारण वह हल्की लंगड़ाहट के साथ चलती थी. इसी वजह से उसे लंगड़ी कहा जाने लगा. शारीरिक कमी के बावजूद उसने वर्षों तक पेंच के जंगल में अपना वर्चस्व बनाए रखा और पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही.
जानकारी अनुसार उसने 20 के करीब बच्चों को जन्म दिया. बॉक्स… सुपर मॉम कॉलरवाली के बाद पेंच की पहचान बनी पेंच के इतिहास में कॉलरवाली बाघिन के बाद लंगड़ी का भी अलग ही रुतबा रहा. साल 2005 में जन्मी कॉलरवाली बाघिन की 2022 में 17 वर्ष की उम्र में मौत हो गई थी. कॉलरवाली को सुपर मॉम के रूप में जाना जाता था और वह लंगड़ी की बहन थी. कॉलरवाली के जाने के बाद पेंच के जंगल में लंगड़ी बाघिन की पहचान और भी खास हो गई थी. अब उसके निधन से पेंच नेशनल पार्क ने अपनी एक और यादगार और प्रिय बाघिन को खो दिया है.
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli का मोहगांव बना मिसाल: महिलाओं की पहल से 20 साल से पूरी तरह शराब मुक्त गांव
Nagpur Crime News: 18 बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7.30 लाख का माल बरामद
MIHAN Electricity Tariff: नागपुर के MIHAN में बिजली दरें बढ़ने के संकेत, MADC का प्रस्ताव
अकोला में RTE प्रवेश पर नया विवाद, 1 किमी दूरी की शर्त से पालक परेशान
Seoni pench legendary tigress t20 langdi dies at 18
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में वायु प्रदूषण पर हाई पावर कमेटी की पहली बैठक, नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश
Mar 10, 2026 | 12:59 PMAnuj Kapadia Comeback: ‘अनुपमा’ में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी ! वापसी के सवाल पर गौरव खन्ना ने दिया संकेत
Mar 10, 2026 | 12:57 PMचार महीने से भुगतान नहीं, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय रुका, सरकार को भेजा ज्ञापन
Mar 10, 2026 | 12:52 PMMVA में दरार: शरद पवार की राज्यसभा एंट्री पर उद्धव गुट नाराज, कांग्रेस के हस्तक्षेप से बनी बात
Mar 10, 2026 | 12:49 PMLPG किल्लत के बीच मोदी सरकार ने उटाया बड़ा कदम, देश में लागू किया ESMA, जानें क्या कहता है ये कानून
Mar 10, 2026 | 12:45 PM10 मार्च का इतिहास: जब शास्त्री ने जीती कार और बेल ने किया पहला कॉल, जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं
Mar 10, 2026 | 12:38 PMकोविड वैक्सीन से नुकसान पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अब केंद्र को बनानी होगी मुआवजा नीति
Mar 10, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














